{"_id":"6980e5cf5f164aa26c0c2185","slug":"family-members-slept-thieves-ransacked-the-house-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-174015-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सोते रहे परिजन...घर खंगाल गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सोते रहे परिजन...घर खंगाल गए चोर
Mon, 02 Feb 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
भलुअनी। स्थानीय कस्बा के वार्ड नंबर आठ गोविंद वल्लभ पंत नगर में रविवार की रात रामेश्वर प्रसाद के घर में चोरी हो गई। सुबह परिजनों की नींद खुली तो कमरों में बिखरा सामान देखकर चोरी का पता चला। घर से कुछ दूरी पर खेत में संदूक खाली पाया गया। बताया जा रहा है कि इस संदूक में ही महिलाओं के गहने रखे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।
रामेश्वर प्रसाद के परिवार के लोग रात में 10 बजे से पहले भोजन कर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह जगने पर घर का दरवाजा खुला मिला। कमरों में फर्श पर बिखरे पड़े सामान देखकर शोर मचाने लगे। शोर-शराबा सुनकर अगल-बगल के लोग जुट गए।
रामेश्वर प्रसाद का कहना है कि चोरों ने संदूक में रखे सोने का एक-एक हार, टीका, झुमका, झाला, दो-दो पायजेब, बिछिया, पायल, अंंगूठी, लाकेट, मंगलसूत्र, पांच-पांच जीउतिया, नथुनी व अन्य सामान चुरा लिए हैं। घर से थोड़ी दूरी पर संदूक मिला, जिसमें गहने रखे थे। एसओ प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।