फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   false information of gaorakhnath temple blast

गोरखनाथ मंदिर को उड़ाने की झूठी सूचना दी

Fri, 14 Oct 2022 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
false information of gaorakhnath temple blast
फर्जी सूचना देना आरोपी अनंत पुलिस हिरासत में - फोटो : DEORIA
गोरखनाथ मंदिर को उड़ाने की झूठी सूचना दी
विज्ञापन

राशन कार्ड न बनने पर मेहड़ापुरवा के युवक की करतूत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली के मेहड़ा पुरवा गांव के एक युवक ने राशन कार्ड न बनने से नाराज होकर सीआईडी का एसीपी बनकर पुलिस को गोरखनाथ मंदिर को दीपावली पर उड़ाने की झूठी सूचना दे दी। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई तो मोबाइल फोन की लोकेशन से आरोपी पकड़ गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसने सदर सीओ को प्रार्थनापत्र भेजकर राशन कार्ड बनवाने की गुहार भी लगाई थी।
सदर कोतवाली मेहड़ा पुरवा गांव निवासी अनंत गुप्ता ने बृहस्पतिवार को डायल 112 पर सूचना दी थी कि आतंकी दिवाली पर गोरखनाथ मंदिर को उड़ाने की साजिश रच रहे हैं। पुलिस के अनुसार युवक ने फोन पर कहा था कि वह इस समय बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के बगल में रैनबसेरा के पास है। वहां छह-सात व्यक्ति फर्जी तरीके से इलाज कराने आए हैं, जो आतंकवादी हैं। ये लोग दीपावली पर्व पर गोरखनाथ मंदिर उड़ाने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर गोरखपुर कैंट थाने की पीआरवी 3886 सक्रिय हुई। जांच में मामला झूठा पाया गया। पुलिस मुख्यालय को जानकारी दी गई। इसके बाद सूचना देने वाले युवक की तलाश पुलिस ने शुरू की तो मोबाइल फोन की लोकेशन देवरिया के मेहड़ापुरवा गांव में मिली। इस पर कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच-पड़ताल में पता चला है कि युवक की तीन बहनें हैं। राशन कार्ड बनवाने के लिए कई बार चक्कर लगाता रहा है। पर कार्ड नहीं बना। इससे गुस्से में आकर उसने फोन कर दिया। जिस एसीपी का नाम लिया है, वह काफी पहले सदर सीओ के रूप में यहां पर तैनात रह चुके हैं। उनका नाम याद था। इसके कारण उसने ले लिया है।
सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी हरकत से यह लगता है कि मानसिक रूप से कुछ विचलित है। इसके बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है। मुकदमा दर्ज कर केस की विवेचना के दौरान पता चलेगा कि इसने ऐसा क्यों किया।

इतना जरूर है कि उसके नाम से एक प्रार्थनापत्र बृहस्पतिवार को ऑफिस का डाक देखने पर मुझे मिला था, जिसमें इसने बताया था कि मेरी तीन बहनें हैं, जो शादीशुदा नहीं है। खाने-पीने की दिक्कत हो रही है। मैं दिव्यांग हूं, मेरा राशन कार्ड बनवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed