{"_id":"6a188b3469c7cbb7910fc28c","slug":"fake-passport-case-caught-again-deoria-news-c-208-1-deo1014-182999-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फिर पकड़ा गया फर्जी पासपोर्ट का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फिर पकड़ा गया फर्जी पासपोर्ट का मामला
Fri, 29 May 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 29 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। एकौना पुलिस ने रतनपुर गांव निवासी एक शख्स पर फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाने पर प्राथमिकी दर्ज की है।
आरोपी ने जन्मतिथि बदल कर दो पासपोर्ट बनवा लिए थे। लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय के पत्र पर हुई जांच में फर्जीवाड़ा का पर्दाफाश हुआ है। एकौना थाने के दरोगा सुरेश चंद मिश्र की जांच रिपोर्ट के अनुसार, रतनपुर गांव निवासी योगेंद्र सिंह ने वर्ष 2007 में पासपोर्ट बनवाया, जिसमें जन्मतिथि 20 मई 1985 है।
आरोपी ने दूसरी बार वर्ष 2016 में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दूसरा पासपोर्ट भी बनवा लिया, जिसमें जन्मतिथि 4 अगस्त 1991 में है। पुलिस और एलआईयू की जांच में फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनाया जाना पाया। पुलिस दो पासपोर्ट के सहारे विदेश यात्रा के बारे में भी जांच कर रही है। सीओ सत्येंद्र राय ने कहा कि पुलिस आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना कर रही है।