{"_id":"65b56f3c1c39e63e68052af4","slug":"fajilnagar-won-trophy-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-118211-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पेनल्टी शूट से फाजिलनगर ने खिताब पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पेनल्टी शूट से फाजिलनगर ने खिताब पर जमाया कब्जा
Sun, 28 Jan 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 28 Jan 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार..…......
बीएन इंटर कॉलेज खेल मैदान पर बीएनआईसी राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। मझौलीराज के बीएन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर चल रही बीएनआईसी राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को सिवान व फाजिलनगर के बीच खेला गया। इसमें पेनाल्टी शूट के जरिए फाजिलनगर की टीम ने खिताब पर कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र त्रिपाठी, पूर्व विधायक काली प्रसाद, मनबोध प्रसाद, स्वामीनाथ यादव के साथ नगर पंचायत मझौलीराज के चेयरमैन प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप मल्ल ने विजेता और उप विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया।
सिवान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉल खेला। दोनों टीमें पहले हाॅफ में काफी रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे हाॅफ के खेल में भी दोनों टीमों के खिलाड़ी जूझते रहे, लेकिन किसी तरफ से सफलता नहीं मिली। समय समाप्त होने के बाद कमेटी के सदस्यों ने 15 मिनट का समय दोनों टीमों को दिया। दोनों टीमें लगातार एक-दूसरे टीम में गोल करने का प्रयास करती रहीं, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। उसके बाद कमेटी ने पांच-पांच बार दोनों टीमों को पेनाल्टी शूट खेलने को दिया। इसमें चार-चार गोल लगाकर दोनों टीमें बराबरी पर आ गईं। तीन बार पेनाल्टी शूट खेलने को दिया गया। इसमें दो-दो गोल लगाकर दोनों टीमों ने बराबरी कर ली।
इसके बाद एक-एक गेंद का पेनाल्टी शूट खेला गया। इसमें एक गोल से फाजिलनगर ने फाइनल मुकाबला जीत लिया। विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि ने शील्ड देकर सम्मानित किया। वहीं, फाजिलनगर टीम के 7 नंबर जर्सी के खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिषेक प्रताप‚ ईओ पंकज कुमार, बडे़ बाबू ओमप्रकाश, पूर्व सभासद औरंगजेब खान‚ फजल इमाम, सलाउद्दीन सिद्दीकी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, मोनू पाठक, राकेश यादव, अशरफ आदि मौजूद रहे।

शामली पुलिस लाइन में आयोजित गणत्रंत दिवस पर परैड में भाग लेते पुलिस कर्मी