फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Faisal Academy Gauri Bazar defeated Star Bakers XI by six runs

Deoria News: फैसल एकेडमी गौरीबाजार ने स्टार बेकर्स इलेवन को छह रन से दी शिकस्त .

Mon, 03 Nov 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Faisal Academy Gauri Bazar defeated Star Bakers XI by six runs
देवरिया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में आयोजित देवरिया क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए लीग मैच में फैसल एकेडमी गौरी बाजार ने स्टार बेकर्स इलेवन देवरिया को छह रन से हराकर दो अंकों की बढ़त हासिल की। बल्ले व गेंद से बेहतर प्रदर्शन कर जीत में अहम योगदान देने वाले गौरीबाजार के विशाल निषाद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

बीआरडी बीडी पीजी कॉलेज बरहज ग्राउंड पर देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित लीग मैच में फैसल क्रिकेट एकेडमी गौरी बाजार ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 71 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें राजू निषाद ने 19 तथा विशाल निषाद ने 13 रन का योगदान दिया। स्टार बेकर्स इलेवन देवरिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आशीष चौहान ने चार, फैजान हुसैन ने तीन, शशांक यादव ने दो तथा सनी साहनी ने एक विकेट प्राप्त किया। 72 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार बेकर्स इलेवन देवरिया की टीम 65 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसमें आशीष चौहान ने 15 तथा अभिनव श्रीवास्तव ने 10 रन बनाए। कम स्कोर के बावजूद फैसल एकेडमी गौरी बाजार की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए आशुतोष एवं विशाल निषाद ने तीन- तीन तथा रितेश राजभर एवं पीयूष गोंड ने एक- एक विकेट प्राप्त कर जीत में अहम योगदान दिया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले फैसल एकेडमी गौरी बाजार के विशाल निषाद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डीसीए पैनल के अंपायर अंबिकेश द्विवेदी ने प्रदान किया। मैच के दौरान देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष/प्रभारी सचिव नागेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कलाम खान, फैसल अंसारी, तारकेश्वर साहनी, रजत मद्धेशिया, राहुल प्रसाद आदि ने खिलाड़ि्यों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed