{"_id":"62aa2c5c5ab60459f909fd66","slug":"fail-in-rape-bite-ear-deoria-news-gkp4404475167","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म में विफल युवक ने दांत से काट लिया युवती का कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म में विफल युवक ने दांत से काट लिया युवती का कान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म में विफल युवक ने दांत से काट लिया युवती का कान
गौरीबाजार। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की दोपहर एक युवक ने घर में मौजूद युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। युवती के विरोध करने पर युवक उसका कान दांत से काट लिया और फरार हो गया। पीड़ित युवती ने गांव के ही युवक के खिलाफ शाम को थाने में तहरीर दी है।
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती अपने छप्पर में दोपहर में घरेलू काम निपटा रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक घर में घुस गया। युवती कुछ समझती, युवक ने दुष्कर्म की नीयत से उसे पकड़ लिया। युवती का आरोप है कि युवक ने दुष्कर्म की कोशिश करने लगा तो शोर मचाते हुए वह विरोध करने लगी। उसने दांत से उसका कान काट लिया और फरार हो गया। माता-पिता के साथ शाम को थाने पहुंची पीड़ित युवती ने गांव के युवक के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।