{"_id":"6287d769d39e9a605c0b67d1","slug":"facilities-increased-in-emmergency-ward-of-deoria-medical-college-deoria-news-gkp437556684","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बढ़ेंगी सुविधाएं, तैनात होंगे विशेषज्ञ डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बढ़ेंगी सुविधाएं, तैनात होंगे विशेषज्ञ डॉक्टर
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सुविधा को और बेहतर करने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। यहां ईसीजी, पल्स व ऑक्सीजन लेवल मापने की व्यवस्था की जाएगी। यहां चिकित्सक के अलावा विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। साथ ही उनके लिए अलग से कमरा होगा। ये सुविधाएं जल्द शुरू हो जाएंगी। इससे गंभीर मरीजों को राहत मिलेगी।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू मोहन सिंह जिला अस्पताल में हर रोज जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती गांवों के लोग आते हैं। इमरजेंसी में दुर्घटना के अलावा अन्य रोगों के गंभीर मरीज भी आते हैं। यहां ईसीजी, डी फाइब्रिलेटर व अन्य सुविधाएं नहीं होने से मरीजों के इलाज में चिकित्सकों को असुविधा होती है। उन्हें जांच के लिए भेजा जाता है या रेफर कर दिया जाता है। वहीं विशेषज्ञ चिकित्सक को बुलाना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। इसको देखते हुए तैयारी की जा रही है। चिकित्सक कक्ष को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि एक समय में मरीजों की भीड़ होने पर वहां तैनात चिकित्सक व जूनियर रेजिडेंट आसानी से परीक्षण कर उनका इलाज कर सकें। इसके अलावा विशेषज्ञ चिकित्सक चिकित्सक की तैनाती की जाएगी। उनके लिए अलग से एक कमरा चिह्नित कर लिया गया है। वहीं पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोमीटर, पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए जाएंगे। ईसीजी जांच जल्द शुरू करने के कवायद शुरू कर दी गई है।
चौबीस घंटे सिटी स्कैन के लिए लिखा गया पत्र
अस्पताल में चौबीस घंटे सिटी स्कैन के लिए पत्र लिखा गया है। डिजिटल एक्स-रे की सुविधा भी चौबीस घंटे करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन चार टेक्नीशियन की तैनाती के लिए भी जुटा है। आने वाले दिनों में इमरजेंसी के हर बेड पर मॉनिटर के अलावा डी फाइब्रिजेटर सहित अन्य संसाधन उपलब्ध कराने के प्रयास में जुटा है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों को और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में बदलाव नजर जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। कुछ सुविधाएं शीघ्र मिलेंगी, जबकि अन्य के लिए कुछ समय लगेगा। मेरी कोशिश है कि मेडिकल कॉलेज में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। -डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, प्रधानाचार्य महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज