{"_id":"671d599fd6a03a766e08d0c4","slug":"explanation-sought-from-18-officers-on-negligence-in-disposal-of-complaints-deoria-news-c-208-1-deo1004-138514-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर 18 अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर 18 अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Sun, 27 Oct 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आईजीआरएस प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही बरतने पर डीएम दिव्या मित्तल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए 18 अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। वहींएक अधिकारी का वेतन बाधित किया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने की दशा में दंडात्मक कार्रवाई करने की बात कही है। डीएम ने कहा कि जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता में है। सतही निस्तारण किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। असंतुष्ट फीडबैक की वजह से जनपद की रैंकिंग प्रभावित हो रही है।
डीएम दिव्या मित्तल ने जिन अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है, उनमें तहसीलदार देवरिया, उपजिलाधिकारी सलेमपुर, तहसीलदार सलेमपुर, थानाध्यक्ष कोतवाली, थानाध्यक्ष रुद्रपुर, थानाध्यक्ष गौरी बाजार, उपजिलाधिकारी बरहज, अधिशासी अभियन्ता विद्युत देवरिया, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई देवरिया, उप जिलाधिकारी रूद्रपुर, तहसीलदार रुद्रपुर, थानाध्यक्ष तरकुलवा, उपजिलाधिकारी भाटपाररानी, उपजिलाधिकारी देवरिया, तहसीलदार बरहज, थानाध्यक्ष सलेमपुर, थानाध्यक्ष भटनी, थानाध्यक्ष खुखुन्दू शामिल हैं। बंदोबस्त अधिकारी चकबन्दी देवरिया ने निस्तारण के लिए नियत तिथि तक आख्या अपलोड न करने पर इनका वेतन बाधित किया गया है।