{"_id":"692ddbf56764d23e840caa93","slug":"experts-will-gather-in-gorakhpur-tomorrow-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-169179-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कल गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कल गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ
Mon, 01 Dec 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। फल, फूल और सब्जी की खेती को प्रोत्साहित करने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से गोरखपुर और बस्ती मंडल की संयुक्त औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन तीन दिसंबर को योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह गोरखपुर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह करेंगे।
गोष्ठी में शहरी क्षेत्रों में रूफ टॉप गार्डनिंग को बढ़ावा देने, कम क्षेत्रफल में अधिक मूल्य वाली फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने तथा घरेलू स्तर पर उत्पाद तैयार करने वाले निर्यातकों को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर विशेष चर्चा की जाएगी। इसके अलावा विशेषज्ञ शहरवासियों को छतों पर सब्जियां, फल और फूल उगाने की वैज्ञानिक तकनीक एवं इसके पर्यावरणीय लाभों के बारे में जानकारी देंगे। वहीं छोटे एवं सीमांत किसानों को कम भूमि में अधिक लाभ देने वाली औद्यानिक फसलों जैसे औषधीय पौधे, मसाले और पुष्प उत्पाद की उन्नत विधियों से अवगत कराया जाएगा।
निर्यात को बढ़ावा देने के लिए उत्पादों की गुणवत्ता सुधार, पैकेजिंग और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बनाने से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। यह जानकारी जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय से दी गई है।