फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Excise team raided Diara, case against three

Deoria News: दियारा में आबकारी टीम ने मारा छापा, तीन पर केस

Fri, 20 Oct 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 20 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Excise team raided Diara, case against three
बरहज। सरयू नदी पार दियारा क्षेत्र में आबकारी की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर छापा मारा। पुलिस ने एक महिला धंधेबाज सहित तीन पर केस दर्ज किया है। जबकि 52 लीटर कच्ची शराब और आठ क्विंटल लहन नष्ट किया। पूरे दिन चली कार्रवाई से धंधेबाजों में खलबली रही। आबकारी कमिश्नर के निर्देश पर निरीक्षक पंकज विवेक के नेतृत्व में संयुक्त टीम परसियां-विशुनपुर देवार पहुंची। जहां करीब साढ़े सात घंटे तक हुई कार्रवाई से धंधेबाजों में हड़कंप मच गया। पुलिस देख धंधेबाज पगडंडी, खरपतवार के झुरमुटों के बीच से भाग निकले। टीम में आबकारी निरीक्षक सर्किल एक सुधीर सिंह, मनीष सिंह, कुलदीप सिंह, श्याम नारायण वर्मा आदि शामिल रहे। आबकारी इंस्पेक्टर पंकज विवेक ने बताया कि पर्व को देखते हुए विशेष अभियान चलाया गया है, जिसमें शराब बेचती एक महिला को मौके से हिरासत में लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed