{"_id":"692c89ccf9d202d74d083e57","slug":"even-on-holidays-employees-engaged-in-sir-feeding-people-did-not-leave-their-homes-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-169117-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अवकाश के दिन भी एसआईआर फीडिंग में जुटे कर्मचारी, घरों से नहीं निकले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अवकाश के दिन भी एसआईआर फीडिंग में जुटे कर्मचारी, घरों से नहीं निकले लोग
Sun, 30 Nov 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
बरहज। तहसील क्षेत्र में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। रविवार को अवकाश के दिन भी कर्मचारी फाॅर्म भरने और फीडिंग करने में जुटे थे लेकिन अभी भी घरों से लोग फाॅर्म लेकर बूथ पर पहुंचने में लापरवाही दिखा रहे हैं। वहीं बहुओं के रिकार्ड को लेकर दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि तहसील में 58 फीसदी फीडिंग कराया जा चुका है। ईआरओ/एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी और एईआरओ/तहसीलदार अरुण कुमार, बीडीओ बरहज, भागलपुर, बीईओ बरहज की देखरेख में एसआईआर फाॅर्म फीडिंग का कार्य कराया जा रहा है। फीडिंग का प्रतिशत बढ़ाने के लिए एक ईआरओ और चार एईआरओ के अलावा 353 बीएलओ, 35 सुपरवाइजर युद्धस्तर पर कार्य करने में जुटे हैं। लोगों के अनुसार बीएलओ घरों तक फाॅर्म पहुंचाने, ले आने और भरने का कार्य कर रहे हैं।
आलम यह है कि मतदाताओं के उदासीनता के चलते स्थिति और भी जटिल हो जा रही है। रविवार को भी तहसील, ब्लॉक और बूथों के कर्मचारी फार्म फीडिंग में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
आलम यह है कि मतदाताओं के उदासीनता के चलते स्थिति और भी जटिल हो जा रही है। रविवार को भी तहसील, ब्लॉक और बूथों के कर्मचारी फार्म फीडिंग में जुटे हुए थे।
विज्ञापन