फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Evaluation of UP Board answer sheets will be done at five centers

Deoria News: पांच केंद्रों पर होगा यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Sun, 16 Mar 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 16 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of UP Board answer sheets will be done at five centers
देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा की समाप्ति के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिले के पांच विद्यालयों को इस बार मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। 19 मार्च से इसके प्रारंभ होने की उम्मीद है। इसके पूर्व एक दिन का प्रशिक्षण भी परीक्षकों को दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। 17 मार्च के बाद यहां की कापियां अन्य जिलों में तो बाहरी जनपदों की कापियां यहां आनी शुरू हो जाएंगी। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, एसएसबीएल इंटर कॉलेज, बीआरडी इंटर कॉलेज में इंटर की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी वहीं, अशोक इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना व लाला करमंचद थापर इंटर कॉलेज बैतालपुर में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं को परीक्षक जाचेंगे। 12 मार्च को बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद अब विभाग का पूरा फोकस उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की ओर है। इसके लिए परीक्षकों की सूची भी बनाई जा चुकी है। बोर्ड परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए शहर के जीआईसी व भाटपाररानी स्थित बीआरडी कृषक इंटर कॉलेज को संकलन केंद्र बनाया गया था। दोनो संकलन केंद्र पर जमा उत्तर पुस्तिकाओं को बोर्ड के दिशा निर्देशों के अनुसार जल्द ही अन्य जनपदों को भेजा जाएगा, वहीं बाहरी जनपदों की कापियां यहां जांचने के लिए आएंगी। डीआईओएस शिव नारायण सिंह ने बताया जिले में बोर्ड परीक्षा सकुशल व नकलविहीन संपन्न हुई है। बोर्ड के दिशा निर्देशों के अनुसार जल्द ही कापियों के मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ होगा। इसके लिए हाईस्कूल के दो व इंटर के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। जल्द ही परीक्षकों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed