फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   environment has to be saved

Deoria News: स्वयं को बचाना है तो पर्यावरण को भी बचाना होगा

Wed, 26 Apr 2023 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
environment has to be saved
मानव स्थली पब्लिक स्कूल में बच्चों द्वारा बनाए गए प्रदर्शनी को देखती राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी
मानव स्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बोलीं राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर के मानवस्थली पब्लिक स्कूल में 22 से 28 अप्रैल तक पृथ्वी दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। बच्चों ने पर्यावरण के प्रति लोगों को सचेत करने वाले पोस्टर भी प्रस्तुत किए। छोटे बच्चों ने मिट्टी के गमले बनाए और उन्हें आकर्षक रंगों में रंग कर पौधारोपण किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने बच्चों के बनाए प्रोजेक्ट, पोस्टर और रंग-बिरंगे गमलों को देखा और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती है। यदि पर्यावरण नहीं बचेगा तो मनुष्य सहित अन्य जीव जंतु भी नहीं बचेंगे। यदि हमें स्वयं को बचाना है तो पर्यावरण को भी बचाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने जल संरक्षण पर जोर देते हुए सरकार की अमृत सरोवर योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने विद्यालय के कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रोजेक्ट, पोस्टर और गमला चित्रकारी को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
गमला पेंटिंग में नताशा को पहला आर्यन को दूसरा पुरस्कार
गमला पेंटिंग में नताशा सिंह को प्रथम पुरस्कार, आर्यन सिंह को द्वितीय पुरस्कार तथा तेजस भारद्वाज को तृतीय पुरस्कार दिया गया। प्रोजेक्ट के जूनियर वर्ग में विराट उपाध्याय की टीम को प्रथम पुरस्कार, रितिका सिंह की टीम को द्वितीय पुरस्कार तथा आरुषि कुशवाहा को तृतीय पुरस्कार दिया गया। प्रोजेक्ट सीनियर वर्ग में सत्यम कुशवाहा की टीम को प्रथम पुरस्कार, आराध्या श्रीवास्तव की टीम को द्वितीय पुरस्कार तथा मानस सिंह की टीम को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री ने पौधारोपण भी किया। विद्यालय की प्रबंधक रेणु दुबे ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण करके, शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विद्यालय के निदेशक संजीव दुबे ने अन्य अतिथियों को माल्यार्पण करके तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में निदेशक संजीव दुबे धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान अवधेश यादव, अमरनाथ सिंह, व्यास यादव, पूनम श्रीवास्तव, स्वास्तिका तिवारी, मुक्तिनाथ पांडेय, अनूप पांडेय, विशाल सिंह, रामनारायण यादव, बबिता मिश्रा, अजय दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed