{"_id":"6632c93e48d1464fc008aaf4","slug":"encroachment-erased-from-vegetable-market-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-124607-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सब्जी मंडी से नगर पंचायत ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सब्जी मंडी से नगर पंचायत ने हटवाया अतिक्रमण
Thu, 02 May 2024 04:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 02 May 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। बुधवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने सब्जी मंडी वाली सड़क से अतिक्रमण खाली कराया। इसको लेकर नगर पंचायत कर्मचारियों और अतिक्रमण करने वालों में कहासुनी हुई।
दुकानदारों के अतिक्रमण के चलते स्टेशन रोड, गांधी चौक, सब्जी मंडी, सोहनाग रोड पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इसके चलते बाजार आने वाले लोगों को दिक्कतें हो रही थीं। लोगों की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत ने बुधवार की सुबह अभियान चलाकर सब्जी मंडी की सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को खाली कराया। अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर पंचायत कर्मचारियों और अतिक्रमण करने वालों के बीच कहासुनी भी हुई। लेकिन कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटवा दिया। हालांकि, कुछ देर बाद कुछ दुकानदारों ने पुनः अतिक्रमण शुरू कर दिया।
ईओ हिमांशु प्रताप सिंह ने बताया कि तहसील प्रशासन की मदद लेकर अतिक्रमण को लेकर अभियान शुरू किया जाएगा।