फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   encroachment erased from civil lines road

सिविल लाइंस रोड पर हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Sat, 27 Aug 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
encroachment erased from civil lines road
जिला प्रशासन ने सिविल लाइंस रोड से हटवाया अतिक्रमण। संवाद - फोटो : DEORIA
सिविल लाइंस रोड पर हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
विज्ञापन

टीम को देखकर कुछ दुकानदार समेटने लगे सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के सिविल लाइंस रोड पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाया। सड़क के फुटपाथ और नाला पर अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया गया। टीम को देखकर दुकानदार सामान खुद समेटते नजर आए। एसडीएम सदर सौरभ सिंह ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त हिदायत देते हुए कार्रवाई करने की बात कही।
शहर में जाम की समस्या बढ़ती जा रही थी। सड़कों पर लगातार अतिक्रमण बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। जून माह में नगर पालिक और प्रशासन ने शहर में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया था। इसके कारण सिविल लाइंस रोड पर अतिक्रमण मुक्त हो गया था। पर कुछ दुकानदारों को लगा कि अब अभियान ठंडा पड़ गया है तो वह दुकानों के सामने अस्थायी छज्जा बना कर दुकानें सजा दिए थे।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के किनारे बने बड़े नाला पर दुकान का सामना रख अतिक्रमण होने से जाम लगने लगा था। इसको देखते हुए शाम को एसडीएम सदर, ईओ रोहित, सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने शहर के मालवीय रोड के पास से फोरलेन की पूर्वी लेन पर अतिक्रमण हटवाया। बस स्टेशन तक अतिक्रमण हटाया गया। इसका असर हुआ कि कुछ लोगों ने स्वत: ही अतिक्रमण हटाने में जुट गए थे। अचानक टीम के पहुंचने के कारण कुछ दुकानों का शटर बंद कर इधर-उधर खिसक लिए। एसडीएम ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed