{"_id":"5ae207db4f1c1b66098b6b0d","slug":"employees-then-stop-power-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने फिर बिजली आपूर्ति रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने फिर बिजली आपूर्ति रोकी
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
electricity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। जूनियर इंजीनियर की पिटाई से नाराज बिजली कर्मियों ने उपकेंद्र पर ताला जड़कर एक बार फिर आपूर्ति ठप कर दी है। इससे नगर समेत करीब दो सौ गांवों की बिजली गुल हो गई।। गर्मी में लोग बुधवार रात से परेशान हैं। विद्युतकर्मी जूनियर इंजीनियर से मारपीट करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। पुलिस एक नामजद सहित पंद्रह लोगों पर केस दर्ज करने के बाद एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसे लेकर दस दिनों से जूनियर इंजीनियर संघ हड़ताल पर है।
भटनी उपकेंद्र के देहात फीडर से जुडे़ चंदौली गांव में 11 हजार वोल्ट की लाइन में फाल्ट आ गया था। पिछले सप्ताह बुधवार को ग्रामीणों ने संवरेजी के रहने वाले प्राइवेट लाइनमैन राजेश यादव को बुलवाया। राजेश शट डाउन लेकर पोल पर चढ़ कर फॉल्ट ठीक करने लगे, इसी दौरान करंट आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए इस घटना के करीब दो घंटे बाद बोलेरो व आधा दर्जन बाइक से कई लोग भटनी उपकेंद्र पर पहुंचे और शट डाउन के बावजूद आपूर्ति देने का आरोप लगाते हुए जेई गोरख प्रसाद की पिटाई कर दी। विरोध में विद्युतकर्मियों ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रोक दी थी। डीएम के हस्तक्षेत बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई थी। इधर बुधवार रात मेन लाइन में खुखुंदू के आसपास कुछ खराबी आ गई। नाराज उपकेंद्र के कर्मचारी उसे ठीक नहीं कर रहे हैं। जिससे नगर समेत दो सौ गांवों की बिजली गुल है। आक्रोशित लोगों ने जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की है। उपजिलाधिकारी शशि भूषण ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बहाल करने को कहा गया है।