फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Employees reached DM's door after not getting salary

Deoria News: वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारी पहुंचे डीएम के द्वार

Mon, 16 Jun 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 16 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Employees reached DM's door after not getting salary
प्रदर्शन करते युवक। संवाद 
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा में कार्यरत मार्केटिंग कंपनी से जुड़े युवक, युवतियों ने रविवार की वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए डीएम आवास पर प्रदर्शन किया। बिहार के अलग-अलग जिलों के करीब 40 की संख्या में युवक और युवतियां पिछले कुछ माह से काम कर रहे थे। मौके पर पहुंचे सदर तहसीलदार केके मिश्रा ने कंपनी के संचालक से वार्ता कर उनका भुगतान कराया, इसके बाद वह सभी वापस चले गए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा मोहल्ले में मां लक्ष्मी एसोसिएट नाम से एक मार्केटिंग कंपनी है। इसके संचालक बिहार के रहने वाले हैं। वह बिहार के सिवान, छपरा, गोपालगंज, महाराजगंज, सोनपुर समेत अन्य जिलों के 40 से अधिक युवक युवतियों को अपने कंपनी में रखकर मार्केटिंग का काम करते थे। पिछले कुछ माह से कंपनी संचालक कर्मचारियों को वेतन नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन

जिसे लेकर कई बार कर्मचारियों और संचालक से कहा सुनी हो गई। वेतन की मांग को लेकर रविवार को कर्मचारियों से विवाद हुआ तो संचालक ने उन्हें कंपनी से बाहर कर दिया। वेतन की मांग को लेकर कर्मचारी शाम को कंपनी से अपना सामान और बैग लेकर डीएम आवास पर पहुंचे। डीएम कार्यालय पर वह प्रदर्शन कर वेतन भुगतान की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम आवास पर तैनात कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने युवक-युवतियों की समस्याओं को सुना। इसी बीच कोतवाल भी मौके पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे युवक युवतियों को अपने साथ लेकर कंपनी के कार्यालय पहुंचे, जहां पर संचालक से उनके वेतन पर चर्चा की। तहसीलदार ने संचालक से युवक की युवतियों का भुगतान कराया।

इसके बाद वह अपने गांव बिहार के लिए अपने घर के लिए रवाना हो गए।कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व मोहल्ले में एक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी वेतन रोके जाने के विरोध में हंगामा कर रहे थे। संचालक से वार्ता कर उनका वेतन भुगतान कर दिया गया, जिससे वह अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed