{"_id":"63c04fc7c70c6c6eaa18bb97","slug":"employee-absent-salary-will-be-deduct-deoria-news-gkp4641410161","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीडीओ के निरीक्षण में हस्ताक्षर कर गायब मिले कर्मचारी, कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीडीओ के निरीक्षण में हस्ताक्षर कर गायब मिले कर्मचारी, कटेगा वेतन
विज्ञापन
सीडीओ के निरीक्षण में हस्ताक्षर कर गायब मिले कर्मचारी, कटेगा वेतन
- निरीक्षण में कुछ कर्मचारी अलाव तापते तो कुछ चार-छह दिन से लापता मिले
- सीडीओ ने किया जिला कुष्ठ कार्यालय का निरीक्षण
- हस्ताक्षर कर गायब मिले चार कार्मिकों का वेतन काटने का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को दिन में 11:30 बजे जिला कुष्ठ रोग नियंत्रण कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कार्यालय के सभी कर्मचारी कार्यालय के बाहर अलाव तापते हुए मिले। कार्यालय के अंदर कर्मचारी विवेक कुमार मौजूद रहे। जबकि चार कर्मचारी हस्ताक्षर बनाकर कार्यालय से गायब थे। सीडीओ ने लापता सभी कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्देश दिया है।
सीडीओ विकास भवन परिसर में स्थित कुष्ठ रोग नियंत्रण कार्यालय पहुंचे तो देखा कि अधिकतर कर्मचारी अपना स्थान छोड़कर अलाव ताप रहे थे। सीडीओ को देखते सभी कर्मचारी अलाव छोड़कर कार्यालय की तरफ दौड़ पड़े। उन्होंने उपस्थिति पंजिका देखी तो पता चला कि सक्षम स्तर से प्रमाणित नहीं है, इससे प्रतीत होता है कि जिला कुष्ठ अधिकारी नियमित रूप से कार्यालय में नहीं बैठते हैं। इस पर सीडीओ ने जिला कुष्ठ अधिकारी को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। जबकि एनएमएस उपेन्द्र दत्त राय, महाशय तिवारी, अंजनी किशोर श्रीवास्तव छह जनवरी से हस्ताक्षर कर अनुपस्थित मिले। स्वीपर जुबैदा खातून की उपस्थिति कालम पर बनाई गई थी, जब बुलाया गया तो वह अनुपस्थित पाई गई। कार्यालय स्टाफ ने बताया गया कि वह नहीं आती हैं तथा इनके स्थान पर इनके पति सफाई करते हैं। सीडीओ ने अनुपस्थित चारों कर्मचारियों का छह जनवरी से 12 जनवरी तक का वेतन बिना मुख्य विकास अधिकारी की अनुमति से पास न करने का निर्देश दिया।