{"_id":"6a9326bed0ab65b88803de70","slug":"emphasis-placed-on-math-based-activities-in-fnl-training-deoria-news-c-208-1-deo1009-190398-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एफएनएल प्रशिक्षण में गणित आधारित गतिविधि पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एफएनएल प्रशिक्षण में गणित आधारित गतिविधि पर दिया जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सदर विकास खंड में आयोजित पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता मजबूत करने के लिए आधुनिक एवं गतिविधि आधारित शिक्षण विधियों से प्रशिक्षित करना था।
खंड शिक्षा अधिकारी देवमुनी वर्मा ने कहा कि शुरुआती कक्षाओं में बच्चों की भाषा और गणित की नींव मजबूत करना बेहद जरूरी है। इसमें शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई गतिविधियों और शिक्षण रणनीतियों को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के दौरान वशिष्ठ नारायण चौहान ने हिंदी विषय से जुड़ी विभिन्न शिक्षण विधियों और गतिविधियों की जानकारी दी। शिक्षकों को बताया गया कि बच्चों को भाषा से जोड़ने के लिए गतिविधि आधारित एवं सरल तरीकों का प्रयोग किस तरह किया जा सकता है। एआरपी अग्निवेश दीक्षित और धर्मेंद्र यादव ने गणित की बुनियादी अवधारणाओं, गतिविधि आधारित शिक्षण और बच्चों में गणितीय समझ विकसित करने के प्रभावी तरीकों पर प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड के उपयोग और उसकी उपयोगिता पर भी शिक्षकों को जानकारी दी गई।
सीखी तकनीकों को स्कूलों में लागू करने की अपील
- प्रशिक्षण लें रहे शिक्षक नेता अनिल यादव ने कहा कि प्रशिक्षण में शिक्षकों को बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता बढ़ाने के व्यावहारिक तरीके जो शिक्षकों को सिखाये गए है उससे नई शिक्षण विधियों और गतिविधियों को विद्यालयों में लागू करने से बच्चों की सीखने की नींव मजबूत होगी। क्विज प्रतियोगिता में पूजा सोलंकी सहायक अध्यापक लाहिलपार प्रथम स्थान पाकर सम्मानित हुईं।