{"_id":"607b2ea58ebc3ee64e6fcbb0","slug":"emmergency-and-fever-opd-will-continue-dm-deoria-news-gkp392326679","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी सेवा और फीवर ओपीडी चलती रहेगी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी सेवा और फीवर ओपीडी चलती रहेगी : डीएम
विज्ञापन

रुद्रपुर। डीएम आशुतोष निरजंन और सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन ने रुद्रपुर सीएचसी और ब्लाक कार्यालय का शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड टीकाकरण अभियान और टेस्टिंग रिपोर्ट की प्रगति जानी। डीएम ने सीएचसी अधीक्षक को फीवर ओपीडी चलाने का निर्देश दिए।
करीब एक बजे रुद्रपुर सीएचसी पहुंचे डीएम ने ओपीडी में चिकित्सकों के नहीं रहने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में इमरजेंसी सेवा और फीवर ओपीडी चलती रहेगी। सर्दी खासी या बुुखार से पीड़ित लोगों की जांचकर कोरोना की संभावना पर उनका टेस्ट कराया जाएगा। उन्होंने चिकित्सकों को कोविड हेल्प डेस्क पर आने वाले लोगों का महामारी को लेकर जागरूक करने का निर्देश दिए। डीएम ने टीकाकरण कक्ष की जांच की। आपात चिकित्सका रजिस्टर का निरीक्षण कर आपात चिकित्सा में तैनात चिकित्सकों को कोविड प्रोटोकॉल की जानकारी दी। डीएम ने अधीक्षक को अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में दिन में दो बार छिड़काव कराकर सैनिटाइज कराया जाए। अस्पताल की जांच के बाद डीएम और सीडीओ का काफिला ब्लाक मुख्यालय पहुंचा। वहां उन्होंने नामाकंन पत्रों की जांच की प्रगति रिपोर्ट ली। चुनाव व्यवस्था का जायजा लेते समय प्रधान पद के एक प्रत्याशी ने मतदाता सूची से नाम गायब होने की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम को मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को पारदर्शिता से कार्य करने को कहा। इस अवसर पर एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय, अधीक्षक डा. दिनेश यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, एडीओ रामनिवास सिंह, विकास कुमार, सुशील कुमार पांडेय, विवेक जायसवाल, कोतवाल जितेंद्र कुमार टंडन आदि मौजूद रहें।