{"_id":"6636973e1a1e2089500427a4","slug":"electrition-found-hang-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-124827-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फंदे से लटका मिला युवक का शव
Sun, 05 May 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 05 May 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
गुजरात में इलेक्ट्रीशियन का करता था काम, दस दिन पहले आया था घर
संवाद न्यूज एजेंसी
लार रोड। मईल थाना क्षेत्र के धरमेर गांव में शनिवार सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची मईल पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मईल थाना क्षेत्र के धरमेर गांव निवासी नितीश मिश्रा (30) पुत्र अवधेश मिश्रा शुक्रवार की रात भोजन कर अपने कमरे में सोने चले गए। शनिवार की सुबह जब देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पिता अवधेश मिश्रा ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं आने पर पीछे खिड़की से देखा तो नितीश का शव पंखे के कुंडे से लटक रहा था।
यह देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने इसकी सूचना मईल पुलिस को दी। मईल पुलिस ने शव पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नितीश पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर के थे। वह गुजरात में इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। दस दिन पहले घर आए थे।
विज्ञापन
सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि एक युवक का शव पंखे के कुंडे से लटका मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।