फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   3.25 lakh consumers do not deposit regular electricity bills every month

3.25 लाख उपभोक्ता नहीं जमा करते हैं हर माह नियमित विद्युत बिल

Sat, 17 Jul 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
3.25 lakh consumers do not deposit regular electricity bills every month
ग्रामीण क्षेत्रों में 80 और शहर में 50 प्रतिशत हैं ऐसे लोग, अधिक बकाया होने पर करते हैं छूट का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बिजली सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध चाहिए। पर, जब प्रतिमाह बिल देने की बात आती है तो ऐसा नहीं होता। ग्रामीण क्षेत्रों में 80 और शहर में 50 प्रतिशत हैं ऐसे लोग हैं। जिले के 4.25 लाख उपभोक्ताओं में 3.25 हर माह नियमित बिल जमा नहीं करते।
जनपद में कुल 425112 बिजली कनेक्शनधारक है। इसमें कॉमर्शियल, घरेलू और नलकूप के कनेक्शन हैं। करीब 4,00,744 घरेलू बिजली एलएमवी एन के कनेक्शनधारक हैं। जबकि कामर्शियल कामर्शियल एलएवी दो, चार बी, एचवी एक के 19151 के है। इसके अलावा अन्य की संख्या है। निगम के अफसरों की बातों पर गौर किया जाए तो बिजली का उपयोग करने वाली लोगों की संख्या तो बढ़ी है लेकिन बिल जमा नियमित जमा नहीं हो पा रहा है। कॉमर्शियल उपभोक्ता बिल जमा कर दे रहे हैं लेकिन घरेलू बत्ती कनेक्शन वाले बिल नहीं जमा कर रहे है। निगम के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो करीब 3.25 लाख से अधिक उपभोक्ता बिजली बिल हर माह नहीं जमा कर रहे है। वहीं करीब एक लाख कॉमर्शियल, शहरी और ग्रामीण उपभोक्ता बिल को समय से जमा करते हैं। बिल बकाया का बोझ बढ़ने से निगम परेशान है तो वहीं दूसरी तरफ अधिकांश उपभोक्ता छूट इंतजार में बकाया नहीं जमा करते है।
विज्ञापन

बिल जमा करने का यह है जरिया
बिजली का बकाया बिल जमा करानें के लिए कई माध्यम है। लोगों की सुविधा के लिए ग्रामीण क्षेत्र के कोटेदार को भी बिल जमा करने का अधिकार दे दिया गया है। इसके बदले में उनको 16 और शहरी कोटेदारों को 12 रुपये प्रति बिल कमीशन देने का प्रावधान किया गया है। लोग पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के बिलिंग काउंटर, ऑनलाइन, पेटीएम, ई-वॉलेट, यूपीआई, महिला स्वयं सहायता समूह, सहकारी समितियाें, कोटेदार और सहज जन सेवा केंद्र के माध्यम से बिल जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बिल नियमित जमा करने वालों की संख्या कम है। इसके कारण निगम को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को बिल हर माह जमा करना चाहिए, इससे उन पर मोटी रकम का बकाया नहीं होगा। बिल जमा करने के लिए कई माध्यम हैं। जिसका उपभोक्ता उपयोग कर सकते हैं।
- जीसी यादव, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed