फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Electricity supply to 75 villages remained disrupted throughout the day.

Deoria News: दिनभर गुल रही 75 गांवों की बिजली

Thu, 07 May 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 07 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 75 villages remained disrupted throughout the day.
खुखुंदू। जैन मंदिर पर लगा ट्रांसफाॅर्मर ब्लास्ट होने से 11 हजार वोल्ट तार में फाॅल्ट उत्पन्न हो गया। नतीजा बुधवार सुबह से लेकर शाम तक 75 गांवों की आपूर्ति ठप रही। फाॅल्ट दुरुस्त करने में जुटे निगम के सात-आठ कर्मचारियों की दिनभर कड़ी मशक्कत के बाद शाम को आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन


जैन मंदिर पर लगा 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर मंगलवार रात में ब्लाॅस्ट कर गया। इससे 11 हजार वोल्ट तार में फाॅल्ट उत्पन्न हो गया। नतीजा बैदौली फीडर क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। निगम के कर्मचारियों ने रात में ही क्षेत्र के कुछ हिस्सों की आपूर्ति बंद कर बाकी हिस्सों की बिजली बहाल करा दी।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह फिर बैदौली फीडर के 75 गांवों की आपूर्ति बंद कर निगम के कर्मचारी फाल्ट ठीक करने में जुट गए। बताया जा रहा है सात-आठ निगम कर्मियों ने दिनभर कड़ी मशक्कत कर फाल्ट ठीक किया। तब जाकर शाम को खुखुंदू कस्बे समेत अन्य जगहों की आपूर्ति बहाल हो पाई। निगम के कर्मचारियों की मानें तो अभी भी ढाई सौ घरों में रातभर अंधेरा रहेगा। बृहस्पतिवार की सुबह पईलहां, दलित बस्ती और उत्तर टोला की आपूर्ति बहाल हो पाएगी। जेई सोनू कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने से बड़े पैमाने पर फाल्ट उत्पन्न हो गया था। फाल्ट ठीक कर ट्रांसफाॅर्मर भी बदल दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed