फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Electricity supply to 10 villages remained disrupted for 17 hours

Deoria News: 17 घंटे ठप रही 10 गांवों की बिजली आपूर्ति

Tue, 24 Feb 2026 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 10 villages remained disrupted for 17 hours
तरकुलवा। विद्युत उपकेंद्र तरकुलवा के बंजरिया फीडर अंतर्गत 10 गांवों की बिजली आपूर्ति लगभग 17 घंटे तक ठप रही। आपूर्ति ठीक होने का कारण मेन लाइन का इंसुलेटर पंचर होना बताया जा रहा है। बिजली कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद सोमवार की शाम को आपूर्ति बहाल की, इसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

33/11 तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र के रामपुर धौताल, मठिया खरीद, गुलहरिया, परसौनी, छोटी मठिया, गुलहरिया चौराहा, सुंदरपुर, बेलही आदि गांवों की आपूर्ति बंजरिया फीडर से होती है। रविवार शाम को एक ट्रक के बिजली पोल में टकराने से मेन लाइन का इंसुलेटर टूट गया और लगभग दस गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। रविवार का दिन होने के चलते फाल्ट को ढूंढने में लाइनमैनों ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके चलते इन गांव की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। सोमवार को बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग करके फाल्ट को ढूंढा और टूटे हुए इंसुलेटर को बदलकर आपूर्ति बहाल की। बिजली आपूर्ति ठप होने से प्रभावित गांवों के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घर में लगी पानी की टंकियां सुख गई। महिलाओं को हैंडपंप के सहारे अपना दैनिक कामकाज करना पड़ा। लोगों के इनवर्टर डिस्चार्ज हो गए और मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गए थे। अवर अभियंता लवलेश सिंह ने बताया कि इंसुलेटर पंचर होने से आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed