{"_id":"686d6de1d90faed4c4036844","slug":"electricity-is-troubling-uproar-was-created-at-baghauchghat-sub-centre-in-the-middle-of-the-night-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-157833-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सता रही बिजली...आधी रात में बघौचघाट उपकेंद्र पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सता रही बिजली...आधी रात में बघौचघाट उपकेंद्र पर किया हंगामा
Wed, 09 Jul 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
बघौचघाट। ट्रांसफाॅर्मर जलने से परेशान ग्रामीण आधी रात को बिजली उपकेंद्र पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने किया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक माह में उनके गांव का सौ केवी का ट्रांसफार्मर छह बार जल चुका है।
अधिकारियों से शिकायत करते परेशान हो गए हैं। अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लग पाया, जिससे वह नाराज हैं। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना, प्रदर्शन समाप्त किया। क्षेत्र के सेमरी गांव के बिजली उपभोक्ता आधी रात को बिजली उपकेंद्र बघौचघाट पहुंच गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। रात में इतनी भीड़ देखकर बिजली कर्मी सकते में आ गए। ग्रामीणों का आरोप था कि लगातार ट्रांसफार्मर जल जा रहा है अधिकारियों से शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर सही समय पर नहीं बदला जा रहा है। एक बार बदला भी गया तो वह बहुत पुराना था, जो लगने के एक दिन बाद ही जल गया।
सभी का आरोप था कि भीषण गर्मी और उमस में बिजली नहीं रहने से काफी परेशानी हो रही है। वहीं बच्चों की पढ़ाई महीनों से नहीं हो पा रही है। इससे नाराज होकर उन्हें उपकेंद्र पर आना पड़ा। रात में मौजूद बिजली कर्मचारियों ने अधिशाषी अभियंता से फोन पर बात कराया। अभियंता ने उन्हें अगले दिन गांव जाकर समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण वापस लौट गए। ग्रामीणों ने मोबाइल की लाइट जलाकर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर किया। अधिशाषी अभियंता अमित भदौरिया ने कहा कि ट्रांसफार्मर की समस्या दूर कर दिया जाएगा। इस दौरान मुबारक अली, नूरुल हक, विकास शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार, तनवीर, मुशर्रफ, रामप्रीत प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।