{"_id":"6585d740808924eaf607db08","slug":"electrical-worker-reached-police-station-for-abusing-feeder-operator-filed-complaint-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-15672-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फीडर संचालक को गाली देने पर विद्युत कर्मी पहुंचे थाने, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फीडर संचालक को गाली देने पर विद्युत कर्मी पहुंचे थाने, दी तहरीर
Sat, 23 Dec 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौबे पांडे चक स्थित विद्युत केंद्र पर तैनात एसएसओ को आपूर्ति बहाल करने को लेकर एक व्यक्ति की ओर से गाली दिए जाने पर विद्युत कर्मी भड़क गए। उन्होंने शुक्रवार देर शाम रामपुर कारखाना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
भगवानपुर चौबे गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र पर बीती रात पंकज विश्वकर्मा ड्यूटी पर तैनात थे। इसी बीच थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के रत्नेश कुमार ने उनसे लाइन के बारे में पूछा। जिस पर उन्होंने लाइन के बारे में जानकारी दे दी। एसएसओ के बताए गए निर्धारित समय से पहले ही कसया से आपूर्ति बहाल हो गई। जिस पर उन्होंने फीडर ऑन कर दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर रत्नेश ने फीडर पर तैनात कर्मी पंकज विश्वकर्मा को गाली दी।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।