{"_id":"5740a49e4f1c1b8b20ac74f8","slug":"electric-pole-wire-broken-disilluminato","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के पोल, तार टूटे, बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के पोल, तार टूटे, बत्ती गुल
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sat, 21 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
पचलड़ी करहकोल मार्ग पर आंधी में पेड़ गिरने से दो घंटे आवागमन बाधित रहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया में शनिवार भोर में आई आंधी और पानी ने सैकड़ों गांवों की बिजली गुल कर दी। कई जगहों पर बिजली के पोल और तार टूटकर गिर गए। शहर समेत कई गांवों में दोपहर के समय आपूर्ति बहाल कर दी गई। हालांकि सैकड़ों गांवों में देर रात तक बिजली नहीं बहाल हो सकी। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शनिवार को भोर में चार बजे आंधी चलने लगी। आधा घंटे तक आंधी ने अपना कहर बरपाया। इससे जिले के विभिन्न जगहों पर बिजली के पोल और तार टूट गए। इसके साथ ही जोरदार बारिश शुरू हो गई। दो घंटे तक लगातार बारिश से नाले और नालियां उफना गई। इसके साथ ही 33 हजार हाई-वोल्टेज का जंफर जल गया। इससे सब स्टेशन से जुड़े भुजौली, रेलवे, टाउन और हनुमान मंदिर फीडर की आपूर्ति बंद हो गई। बिजली कर्मचारियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद जंफर ठीक किया। इसके बाद 10.30 बजे से आपूर्ति बहाल हुई।
रामपुर कारखाना इलाके के कई गांवों में जगह-जगह बिजली का तार टूट कर गिर गया। कतरारी और सोनूघाट फीडर से जुड़े गांवों में दोपहर के समय आपूर्ति बहाल हो गई। बघौचघाट के कंठीपट्टी में तीन पोल गिर गए। तरकुलवा से बघौचघाट को जोड़ने वाली मेन लाइन में फाल्ट आ गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े गांवों में दोपहर तक सप्लाई बाधित रही। शाम चार बजे के बाद पथरदेवा समेत अन्य गांवों में आपूर्ति बहाल कर दी गई। खुखुंदू सब स्टेशन से जुड़े 35 गांवों में आपूर्ति बाधित रही। शनिवार की दोपहर तीन बजे खुखुंदू कस्बा समेत 10 गांवों में आपूर्ति शुरू हो गई। लेकिन अधिकांश गांवों में देर रात तक बिजली नहीं मिल सकी