फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Electric crematorium system to be installed soon at Hetimpur Muktidham

Deoria News: हेतिमपुर मुक्तिधाम पर जल्द लगेगी इलेक्ट्रिक शवदाह प्रणाली

Wed, 23 Jul 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 23 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Electric crematorium system to be installed soon at Hetimpur Muktidham
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। हेतिमपुर नगर पंचायत का मुक्तिधाम अब आधुनिक शवदाह प्रणाली से लैस होने जा रहा है। इसकी घोषणा दो रोज पहले यानि रविवार को कृषि मंत्री और स्थानीय विधायक सूर्य प्रताप शाही ने की।
विज्ञापन

उनके प्रयास से यहां इलेक्ट्रिक शवदाह की सुविधा जल्द शुरू होगी। यह देवरिया जिले का पहला मुक्तिधाम होगा, जहां शवों के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन

छोटी गंडक नदी के किनारे स्थित यह भव्य मुक्तिधाम वर्ष 2022 में कुशीनगर जिले की हाटा नगरपालिका और तत्कालीन विधायक निधि से करीब पौने तीन करोड़ रुपये की लागत से बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि भूमि देवरिया जिले की है, लेकिन रख-रखाव और कर्मचारियों के वेतन की जिम्मेदारी अब भी हाटा नगरपालिका निभा रही है। यहां देवरिया और कुशीनगर जिले के कसया, हाटा समेत कई क्षेत्रों से प्रतिदिन औसतन 20 शव अंतिम संस्कार के लिए लाए जाते हैं।
रविवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मुक्तिधाम का निरीक्षण कर इलेक्ट्रिक शवदाह प्रणाली स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने इसे क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात बताया। इससे अंतिम संस्कार में लगने वाली लकड़ी की समस्या खत्म होगी और पर्यावरण को भी लाभ पहुंचेगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि यह सुविधा दो जिलों के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। लोगों ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए मंत्री को बधाई दी है और शीघ्र कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed