{"_id":"6aaed9ba42fc4e32a4066084","slug":"elections-for-seven-bar-association-posts-will-be-held-on-september-25-deoria-news-c-208-1-deo1040-192231-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बार एसोसिएशन के सात पदों के लिए 25 सितंबर को होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बार एसोसिएशन के सात पदों के लिए 25 सितंबर को होगा चुनाव
Sun, 20 Sep 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए हुए नामांकन पत्रों की जांच की गई। एल्डर्स कमेटी की तरफ से चुनाव अधिकारी सुभाष चंद्र राव ने बताया कि अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए कुल 44 लोगों ने नामांकन किया है। इनमें से सात पदों पर 25 सितंबर को मतदान के जरिये चुनाव होगा। दो पदों पर निर्विरोध चयन हुआ है।
शुक्रवार को हुए नामांकन की जांच के दौरान किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया था और सभी नामांकन वैध पाए गए। चुनाव अधिकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार मल्ल, अशोक कुमार दीक्षित, प्रेमनारायण मणि त्रिपाठी, विजय शंकर चौरसिया, विपिन कुमार पाठक, राधाकृष्ण शुक्ल, वैभव कांत मिश्र और संत कुमार सिंह प्रत्याशी हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों राजेश कुमार तिवारी, रूपेश कुमार त्रिपाठी, सच्चिदानंद यादव और सुधीर मणि त्रिपाठी के बीच मुकाबला है। मंत्री सचिव पद के लिए सात प्रत्याशियों ऋषि राज मिश्र, नरेंद्र यादव, मनोज कुमार मिश्र, राकेश कुमार तिवारी, वरुण कुमार सिंह और सुरेंद्र कुमार मिश्र के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष के दो पद के लिए पांच प्रत्याशी अनूप कुमार पांडेय, अमर बहादुर सिंह, अशोक कुमार पटेल, धनंजय गोंड़ और संजीव कुमार पांडेय मैदान में हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पद के लिए अंकिता राव, अनंत पांडेय, अनुराधा मिश्र, राहुल गुप्ता और रोशन कुमार और संयुक्त सचिव के दो पद के लिए कृष्णा सिंह, प्रियेश नाथ त्रिपाठी ने नामांकन किया है।
चुनाव अधिकारी सुभाष चंद्र राव ने कहा कि मतदान के लिए सभी अधिवक्ता को अपना सीओपी कार्ड साथ में लाना होगा।