{"_id":"684877c44af015688d0d3b31","slug":"elderly-woman-dies-after-being-hit-by-e-rickshaw-driver-in-custody-deoria-news-c-7-1-gkp1046-967146-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ई-रिक्शा की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, चालक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ई-रिक्शा की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, चालक हिरासत में
Tue, 10 Jun 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। क्षेत्र के घटैला चेती गांव के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान घटैला चेती निवासी राम देई देवी, पत्नी गोधन गुप्ता के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राम देई देवी सड़क पार कर रही थीं, तभी महुवानी से सोनू घाट की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा को जब्त कर लिया और चालक सोनू कुमार, निवासी खजूरी करोता को हिरासत में ले लिया। बरियारपुर एसओ त्रिवेंद्र मौर्य ने बताया कि चालक के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।