{"_id":"6aa6ebf4286e46134f01e841","slug":"elderly-woman-dies-after-being-hit-by-a-train-deoria-news-c-208-1-deo1019-191682-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
Mon, 14 Sep 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बतरौली ढाले के पास रविवार की सुबह करीब 6:00 बजे ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच रोने-बिलखने लगे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खजुरी करौता गांव निवासी गुलाईची देवी (75) सुबह घर से धान के खेत की तरफ जाने की बात कहकर निकली। उनका खेत रेलवे लाइन किनारे है। बतरौली ढाले के पास रेलवे लाइन के पास ट्रेन की चपेट में आ गईं।
मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के तत्काल बाद टहलने निकले ग्रामीणों ने गुलाईची देवी की मौत की खबर उनके छोटे बेटे कमलेश यादव को दी। वह दौड़ते-भागते मौके पर पहुंच रोने बिलखने लगा। ग्रामीणों ने बेटे का ढांढ़स बंधाते हुए उससे हादसे की सूचना पुलिस को दिलाई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह मयफोर्स पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुलाईची देवी के पति की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी है।
पिता के मौत के बाद बड़े बेटे छेदी यादव और कमलेश ही मां की देखभाल करते थे। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि खजुरी करौता गांव की बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।