{"_id":"6a95c9bf23765d2f2e065222","slug":"eight-vehicles-were-auctioned-in-the-police-station-premises-deoria-news-c-208-1-deo1033-190545-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: थाना परिसर में आठ वाहनों की हुई नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: थाना परिसर में आठ वाहनों की हुई नीलामी
Tue, 01 Sep 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना परिसर में सोमवार को विभिन्न मामलों में पुलिस के कब्जे में आए वाहनों की नीलामी कराई गई। नायब तहसीलदार सुशील तिवारी के नेतृत्व में नीलामी की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान कुल 12 में से आठ वाहनों की नीलामी हुई।
थाना परिसर में कुल छह चार पहिया और छह दोपहिया समेत 12 वाहनों की नीलामी की जानी थी। प्रक्रिया के दौरान सभी छह दोपहिया वाहनों के अलावा दो चारपहिया वाहनों की बोली लगाकर नीलामी कर दी गई। वहीं चार चार पहिया वाहनों की नीलामी नहीं हो सकी।
नीलामी से कुल 82,370 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई। नीलामी की पूरी प्रक्रिया नियमानुसार कराई गई। इस दौरान थानाध्यक्ष बनकटा दिनेश कुमार मौर्य अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। इस संबंध में नायब तहसीलदार सुशील तिवारी ने बताया कि कुल आठ गाड़ियों की नीलामी हुई जिसमें 82,370 रुपये की वसूली हुई।