{"_id":"67f57219650a0ee9b60ce195","slug":"eight-trains-were-delayed-due-to-repair-work-passengers-were-troubled-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-151119-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मरम्मत कार्य के चलते आठ ट्रेनें लेट, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मरम्मत कार्य के चलते आठ ट्रेनें लेट, यात्री रहे परेशान
Wed, 09 Apr 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर मरम्मत कार्य के कारण मंगलवार को भी आठ ट्रेनें घंटों विलंब से देवरिया सदर और भटनी जंक्शन पर पहुंची।
लगातार ट्रेनों के लेटलतीफी से यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है और वह अपने गंतव्य को देर से पहुंच रहे हैं। हालांकि, रेलवे ने गोरखपुर-सिवान रूट पर जल्द मरम्मत कार्य पूरा करने करने की बात कही है।
गोरखपुर-सिवान और वाराणसी रूट पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार मरम्मत कार्य कराए जा रहे हैं। इस रूट पर भविष्य में वंदे भारत समेत अन्य वीआईपी ट्रेनों को चलाने की तैयारी चल रही है। ऐसे में रेलवे ट्रैक और अन्य जगहों की मरम्मत हो रही है। इसके चलते इस रूट पर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही है। मंगलवार को मथुरा-छपरा एक्सप्रेस चार घंटे, गोहाटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस तीन घंटे, नई दिल्ली-बरौनी क्लोन एक्सप्रेस तीन घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस पांच घंटे, मुंबई ब्रांद्रा-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस दो घंटे, दादर सेंट्रल-गोरखपुर एक्सप्रेस दो घंटे, मुंबई-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस एक घंटे, संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से देवरिया और भटनी रेलवे स्टेशनों पर पहुंची।
ट्रेनों के विलंब से रेल यात्री परेशान रहे। भटनी के स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि मरम्मत कार्य चलने के कारण ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। गोरखपुर-सिवान रूट पर मरम्मत कार्य पूर्ण हो जाने के बाद ट्रेनों की समय सारिणी में सुधार हो जाएगा।