{"_id":"69935fcc13408e8fbe0e2edb","slug":"eight-police-station-in-charges-changed-including-deoria-gauri-bazar-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-175082-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवरिया-गौरी बाजार समेत आठ थानेदार बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवरिया-गौरी बाजार समेत आठ थानेदार बदले
Mon, 16 Feb 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। एसपी संजीव सुमन ने देवरिया कोतवाली और गौरी बाजार समेत आठ थानों के थानेदारों की अदला-बदली की है। इन थाना क्षेत्रों में महीने भर के अंदर पशु व शराब तस्करी से संबंधित घटनाएं हुई थीं। इनमें से कुछ थानेदारों के बदले जाने की चर्चा कई दिनों से चल रही थी।
जारी सूची के मुताबिक निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को सदर कोतवाली से श्रीरामपुर थानेदार पद पर भेजा गया है। वहीं सुरौली के थानेदार रहे राकेश कुमार राय को सदर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। राहुल कुमार को गौरी बाजार से सुरौली भेजा गया है। संतोष कुमार को लार से मईल और राकेश सिंह को मईल से लार एसओ के तौर पर स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार को श्रीरामपुर से गौरी बाजार और दिनेश कुमार मौर्य को बरहज से बनकटा का एसओ बना दिया गया है। विशाल कुमार को बनकटा से बरहज स्थानांतरित किया गया है।
बिहार में लगातार शराब बरामदगी के बीच हटाए गए बनकटा व श्रीरामपुर के थानाध्यक्ष
रामपुर बुजुर्ग (देवरिया)। यूपी से होकर बिहार जा रही शराब की बरामदगी बनकटा और श्रीरामपुर के थानेदारों के लिए भारी पड़ गई। चर्चा है कि बिहार में लगातार हो रही बड़ी बरामदगी और देवरिया में हाथ खाली रहने पर ही कप्तान ने दोनों थानेदारों को बदला है। नए थानेदारों के सामने सबसे बड़ी चुनौती देवरिया जिले से हो रही शराब की तस्करी रोकने की होगी।
विज्ञापन
बिहार प्रांत के सिवान जिले में देवरिया जिले के बॉर्डर से सटे इलाकों में हाल के दिनों में शराब की कई बड़ी खेप पकड़ी गई, जबकि यूपी की ओर से देवरिया पुलिस बॉर्डर पर लगातार सख्ती व चेकिंग का संदेश दे रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बॉर्डर क्षेत्र में लंबे समय से शराब तस्करी की गतिविधियां सक्रिय हैं, जिस पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई को सीमा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।