{"_id":"6a4d42802d9364edce0f02a6","slug":"eight-accused-sent-to-prison-in-murder-case-search-for-one-deoria-news-c-208-1-deo1032-186336-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हत्या के मामले में आठ आरोपी भेजे गए जेल, एक की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हत्या के मामले में आठ आरोपी भेजे गए जेल, एक की तलाश
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। नौतन हथियागढ़ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हुई राजू की हत्या के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार, तीन जुलाई की सुबह रास्ते के विवाद को लेकर हुए झगड़े में राजू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के कई सदस्य भी घायल हो गए थे। मृतक की पत्नी प्रीति की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया था।
परिजनों ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई, आर्थिक सहायता और अन्य मांगों को लेकर चार दिन तक अंतिम संस्कार नहीं किया। पुलिस-प्रशासन के आश्वासन के बाद सोमवार को राजू का अंतिम संस्कार किया गया। इसी दिन पुलिस ने मामले में नामजद आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाठी-डंडे और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया।
विज्ञापन
एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि मामले का एक आरोपी अमित सिंह अभी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया। जहां सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।