फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Eid-ul-Azha today, sale and purchase of goats took place throughout the day

Deoria News: ईद-उल-अजहा आज, पूरे दिन हुई बकरों की खरीद-बिक्री

Wed, 28 Jun 2023 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Azha today, sale and purchase of goats took place throughout the day
अमन गेट  पर बकरीद के लिए लोगों ने बकरे की खरीदारी की ।संवाद
तीन दिनों तक चलेगा अल्लाह की राह में कुर्बानी का दौर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। ईद उल अजहा पर्व के एक दिन पूर्व बाजार गुलजार रहा। मुस्लिम भाइयों ने कुर्बानी देने के लिए बकरों की खरीद बिक्री की। शहर के अबू बकर नगर, गोरखपुर ओवर ब्रिज, अमन गेट और स्टेशन रोड पर बकरों का बाजार सजा रहा। तहसील रोड, अमन गेट, स्टेशन रोड में सेवई और खजूर की दुकानों पर लोगों ने खरीदारी की।
बृहस्पतिवार को जनपद के मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करेंगे। नमाज अदा करने के बाद अल्लाह ताला की राह में कुर्बानी देने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नमाज अदा करने के बाद तीन दिनों तक अल्लाह की राह में कुर्बानी पेश होगा।
विज्ञापन

-----------
महंगे दामों में बिके बकरे
10 किलो- 8 से 10 हजार, 12 किलो- 10 से 12 हजार , 15 किलो- 12 से 15 हजार, 20 किलो -15 से 20 हजार तक में बिके।
-------------
जिन पर जकात वाजिब उन्हें देनी होगी अल्लाह की राह में कुर्बानी
जामा मस्जिद के पेश इमाम अशफाक अहमद ने बताया कि जिन लोगों पर जकात वाजिब है, उन्हें कुर्बानी जरूर कराना चाहिए। कुर्बानी के जानवर का फर्बा होना जरूरी है। जानवर सेहतमंद हों व उसकी उम्र एक वर्ष से कम की नहीं होनी चाहिए। माले निसाब का नियत भी साफ होना चाहिए। दिल में गुब्ज रखकर कुर्बानी देने वाले की कुर्बानी अल्लाह ताला कबूल नहीं फरमाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
इन जगहों पर होगी नमाज
जामा ईदगाह मालवीय रोड 6.30 बजे, जामा मस्जिद तहसील रोड 7.00 बजे, छोटी मस्जिद 6.00 बजे, अहमदनगर 7:00 बजे, न्यू कॉलोनी 6:30 बजे, भुजौली मस्जिद 6.15 बजे, अलीनगर 5.45 बजे।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed