{"_id":"68321477dc0a115c840d5c24","slug":"egg-businessmans-bike-collided-with-a-pole-death-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-154405-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अंडा व्यवसायी की बाइक खंभे से टकराई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अंडा व्यवसायी की बाइक खंभे से टकराई, मौत
Sun, 25 May 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 25 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। सड़क हादसे में अंडा फार्म मालिक की मौत हो गई। शुक्रवार की रात निमंत्रण से लौटते वक्त उसकी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई थी।
जानकारी के अनुसार, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के देवरिया बुद्धू खां गांव निवासी आफताब खान (41) पुत्र वहीद खान हरैया बसंतपुर में पार्टनरशिप में अंडा फार्म चलाता था।
वह बाइक से शुक्रवार की रात निमंत्रण में गया था। देर रात लौटते वक्त उसकी बाइक जुड़ावन चौराहे के पास खंभे से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा रह गया। देर रात होने के चलते किसी की नजर नहीं पड़ी। पुलिस ने घायल युवक को देखकर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी क्षतिग्रस्त बाइक को बरवा मिर छापर पुलिस पिकेट पर रखा दी गई है ।
देर रात परिजनों को हादसे की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंचे परिजन आफताब का शव लेकर घर चले आए। शनिवार की सुबह परिजनों ने रामपुर कारखाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन दिन बाद दोहा कतर जाने वाला था आफताब : देवरिया बुद्धू खां गांव निवासी आफताब दोहा कतर में किसी प्राइवेट कंपनी में काम भी करता था। पिता वाहिद खान के मुताबिक दो दिन बाद वह कतर जाने वाला था। मां रफीकुन निशा, पत्नी रुबिया खातून, पुत्री सुहाना, शिफा व बेटा शाहनवाज दहाड़े मारकर रोने लगे। देर रात घर से रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। परिजनों का रोना देखा सांत्वना दे रहे ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।