फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Echo of Har Har Mahadev in Shiva temples, flood of faith surged

Deoria News: शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज, उमड़ा आस्था का सैलाब

Thu, 27 Feb 2025 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Echo of Har Har Mahadev in Shiva temples, flood of faith surged
जला​भिषेक करने के लिए खड़ी महिलाएं। संवाद 
देवरिया। महाशिवरात्रि पर बुधवार को जिले के मंदिरों और शिवालयों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सभी शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे। सुबह से ही मंदिरों और शिवालयों पर भक्तों की लाइन लगने लगी रही। पुरुष और महिलाओं के साथ बच्चों ने भी जलाभिषेक व पूजन किया।
विज्ञापन

शहर स्थित शिवालयों में भी भोर से ही श्रद्धालु जलाभिषेक व पूजन-अर्चन के लिए उमड़े रहे। सबसे अधिक भीड़ सोमनाथ मंदिर पर रही। यहां श्रीबाबा सोमनाथ सेवा समिति की देखरेख में महिला-पुरुषों के लिए दर्शन पूजन का व्यापक प्रबंध किया गया था। सोमनाथ मंदिर पर भोर से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा रहा।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष शिव कुमार गोयल ने बताया कि शाम को बाबा का भव्य भस्म श्रृंगार आरती व रुद्राभिषेक चारों पहर का कराया गया। पूरी रात जागरण कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को पूजन-अर्चन करने में असुविधा न हो, इसके लिए कमेटी के संरक्षक अशोक अग्रवाल, उपाध्यक्ष बैजनाथ रौनियार, मंत्री कृष्णमोहन गुप्ता, कृष्णा वर्मा, विकास वर्मा, गोपाल अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, कमलेश मित्तल आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर कचहरी स्थित शिव मंदिर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से श्रद्धालुओं में दूध का वितरण किया गया। श्री सिद्धेश्वरनाथ शिव मंदिर न्यू कालोनी में विधि विधान से पूजन अर्चन की गई। पुलिस लाइंस, भटवलिया हाइडिल कालोनी, कचहरी के पास स्थित शिवालयों पर दोपहर तक श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। तरकुलवा प्रतिनिधि के अनुसार प्रसिद्ध झारखंडी बाबा मंदिर जमुनी, राम-जानकी मंदिर बेलही कुटी, नर्वदेश्वर महादेव मंदिर मेदीपट्टी, मनोकामना शिव मंदिर मछैला पथरदेवा के परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया। क्षेत्र के राम-जानकी मंदिर बेलही कुटी का परिसर में भजन-कीर्तन और मेले में आर्केस्ट्रा कलाकारों के गीत व नृत्य का लोगों ने आनंद उठाया।
इसके अलावा गंगाधर बाबा शिव मंदिर बसंतपुर धूसी, शिव मंदिर कनकपुरा आदि शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े प्रबंध किए थे। देसही देवरिया प्रतिनिधि के अनुसार देसही देवरिया महुआडीह क्षेत्र में शिवालयों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। क्षेत्र के शिवालयों में बुधवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गया। हेतिमपुर, रामपुर गौनरिया, जंगलबेलवा, पिपरा मदन गोपाल, जंगलबेलवा आदि शिवालयों पर ज्यादा भीड़ देखने को मिली। बरियारपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सरौरा स्थित जंगली माता मंदिर से बुधवार को हाथी, घोड़ा और गाजे बाजे के साथ शिव बरात निकली। कन्याओं और महिलाओं ने छोटी गंडक नदी आमघाट से मंत्रोच्चार के बीच कलश भरा। इसके बाद शिव बरात के साथ करौंदी स्थित शिव मंदिर पहुंचीं, जहां शिव बरातियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। करौंदी स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंची तो मुस्लिम समुदाय के शाहिद ने शिव बरात का स्वागत करते हुए उन्हें जलपान कराया। गढ़रामपुर प्रतिनिधि के अनुसार महाशिवरात्रि पर तरकुलवा ब्लॉक के रामपुरगढ़ ,मुंडेरा, भिसवा, रामनगर, महुआपाटन, नारायणपुर समेत अन्य गांवों के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सोनूघाट प्रतिनिधि के अनुसार सदर ब्लॉक के सिद्ध पीठ बारीपुर मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ जमा हो गई। बारीपुर, गुद्दीचकिया, पचौहां, हाटा, चौमुखा, सोनूघाट से भलुअनी तक के भक्तों की भारी भीड़ जमीं रही। बघौचघाट प्रतिनिधि के अनुसार महाशिवरात्रि के पर्व पर क्षेत्र के मेदीपट्टी के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, पथरदेवा शिव मंदिर, सखनी शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ रही।
रामपुर कारखाना प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत रामपुर कारखाना के शिव मंदिर से बम-बम भोले के जयकारे के साथ आधा दर्जन रथ, हाथी, घोड़े के साथ धूमधाम से शिव बरात निकली। इसकी अगुवाई नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि सतीश वर्मा कर रहे थे। बरात के रामपुर कारखाना चौराहे पर पहुंचते ही महिलाओं ने वैवाहिक गीत गाना शुरू किया। सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी शिव मंदिर परिसर पहुंचे। दीर्घेश्वरनाथ में संगम के जल से किया जलाभिषेक : सलेमपुर। महाशिवरात्रि के मौके पर बुधवार की भोर से ही मझौली राज के दीर्घेश्वरनाथ मंदिर समेत तहसील क्षेत्र के शिव मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज रही। सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए मंदिर समिति, नगर पंचायत व तहसील प्रशासन पिछले एक सप्ताह से दिन रात एक करके तैयारी मंदिर को भव्य तरीके से सजा रखा।

जयघोष से गूंजा मठिया शिवालय
खुखुंदू। अति प्राचीन मठिया खुखुंदू शिव मंदिरों पर महाशिवरात्रि पर्व के दिन आधी रात से ही शिवभक्तों की लंबी कतार भोलेनाथ का दर्शन करने और जलाभिषेक के लिए लग गई थी। बिहार समेत दूर-दराज से पहुंचे शिव भक्तों ने शिवलिंगों पर जल चढ़ाकर भोलेनाथ का दर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed