फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   e rikshwa driver died by current

करंट की चपेट से ई-रिक्शा चालक की मौत

Sun, 18 Sep 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
e rikshwa driver died by current
90- करंट से मरे कलाम की फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
करंट की चपेट से ई-रिक्शा चालक की मौत
विज्ञापन

ई-रिक्शा चार्ज करने के दौरान हुआ हादसा
सवारी छोड़ घर लौटते समय बैट्री हुई थी डिस्चार्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। करंट की चपेट में आने से एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। वह सवारी को छोड़ कर शुक्रवार की रात करीब दस बजे घर लौट रहा था कि रास्ते में गाड़ी डिस्चार्ज हो गई। वह एक दुकान पर रुककर गाड़ी चार्ज कर रहा था कि करंट की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
नगर की मलह टोली वार्ड के रहने वाले इद्रीश का बेटा कलाम (23) ई-रिक्शा चलाकर परिवार भरण-पोषण करने में पिता का सहयोग करता था। परिवार वालों के अनुसार शुक्रवार की शाम वह सवारी लेकर रुद्रपुर-देवरिया मार्ग स्थित तिवई गांव गया था। रात करीब नौ बजे लौटते समय उसकी गाड़ी डिस्चार्ज हो गई। तिवई गांव के समीप सड़क के किनारे एक साइकिल मरम्मत की दुकान पर उसने ई-रिक्शा को चार्ज करने के लिए प्रयास किया। बिजली बोर्ड में तार लगाते समय वह करंट से झुलस कर गिर गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

परिवार में उसके मौत की खबर पहुंचते ही मातम छा गया। परिजनों की चीख-पुकार से पूरा मंजर गमगीन हो गया। कलाम की अभी शादी नहीं हुई थी। चार भाइयों में वह तीसरे नंबर का था। जवान बेटे की मौत सुनकर मां कुसुम बेजार होकर रोने लगीं। मां की चीत्कार सुन मौजूद लोगों की आंखें भर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed