{"_id":"654a7673326fae20950d9ef6","slug":"dugdheshwarnath-temple-echoed-with-chants-of-jai-shri-ram-as-soon-as-ravana-was-killed-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-12474-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रावण वध होते ही जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रावण वध होते ही जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर
विज्ञापन
दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के रामलीला मैदान पर रावण वध का मंचन देख रोमांचित हुए लोगफोटो- संवाद
-रामलीला मैदान पर आयोजित मेले का लोगों ने लिया आनंद
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर चल रहे रामलीला में मंगलवार को रावण का वध होते ही पूरा परिक्षेत्र जय श्रीराम के जयकारे से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान रामलीला मैदान पर आयोजित मेले का लोगों ने आनंद उठाया। कलाकारों द्वारा राम रावण युद्ध का मंचन देख लोग रोमांचित हो उठे।
श्री दुग्धेश्वरनाथ रामलीला समिति की ओर आयोजित रामलीला में अयोध्या से आए कलाकारों ने मंचन कर लोगों का मन मोह लिया। शाम को आयोजित रामलीला मंचन में राम और रावण की सेना आपस में जयघोष कर भिड़ गई। रावण और राम के बीच तीर पर तीर चलता देख लोग जयकारे लगाने लगे। रावण का वध नहीं होता देख विभीषण की सलाह पर राम द्वारा रावण की नाभी में बाण मारते ही उसकी मृत्यु हो गई।
इस दौरान करीब तीस फिट ऊंचाई में बने रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण को जलता देख मेले में मौजूद बच्चे ताली बजाने लगे। मेले में जुटे लोगों ने खरीदारी की। रावण वध के बाद अयोध्यावासी राम के वन से आगमन होने पर राज्याभिषेक की तैयारी में जुट गए। इस अवसर पर अध्यक्ष आनंद सिंह, संतोष शाही,आचार्य आदित्य पांडेय, श्रवण पटेल, विकास पांडेय, अनिरुद्ध मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।