फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DSO at the hoop in the ration card scam

राशन कार्ड में धांधली पर डीएसओ को घेरा

Mon, 28 Mar 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 28 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
DSO at the hoop in the ration card scam
जिलापूर्ति कार्यालय का भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने घेराव किया।
देवरिया में भारतीय किसान यूनियन ने राशन कार्ड बनाने में अनियमितता को लेकर डीएसओ का घेराव किया। चार घंटे तक भाकियू कार्यकर्ताओं ने दफ्तर के बाहर धरना दिया। एसडीएम सदर के कार्रवाई के आश्वासन पर घेराव समाप्त हो सका।
विज्ञापन


संगठन से जुड़े कार्यकर्ता सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए दिन में 11 बजे जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचें। डीएसओ केजी पांडेय के दफ़्तर को बंद कर दिया। इसके चलते डीएसओ केजी पांडेय को दफ्तर के अंदर चार घंटे तक बैठना पड़ा। दोपहर तीन बजे तक चले धरना में विभाग के खिलाफ जमकर भाषणबाजी की। धरना को संबोधित करते हुए मंडल प्रवक्ता राघवेंद्र प्रताप शाही ने कहा कि विभागीय मिलीभगत से कोटेदार अपात्रों का राशन कार्ड बना रहे हैं। इससे गरीबों को राशन और अन्य सुविधाएं नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष विनोद गुप्त ने कहा कि ग्राम सभाओं में खुली बैठक कराई जाए। सरकारी कर्मचारियों से आवेदकों का सत्यापन कराया जाए। जिला संयोजक शहीद ख्वाजा मंसूरी ने कहा कि सहज जन सेवा केंद्र राशन कार्ड के ऑनलाइन फीडिंग के नाम पर अधिक रुपये वसूल रहे हैं। इसके चलते रुपया नहीं देने वालों का नाम अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी की सूची में दर्ज नहीं किया जा रहा है। सभा को सदानंद यादव, श्यामदेव राय, दिग्विजय कुशवाहा, नन्हेलाल शर्मा, सुरेंद्र चौहान, रवि प्रताप, शंकर प्रसाद, चंद्रभान गोंड, पंचानंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed