फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   druver died in accident in azamgarh

आजमगढ़ में हुए हादसे में डुमरी के ट्राला चालक की मौत, दो घायल

Mon, 15 Feb 2021 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
druver died in accident in azamgarh
आजमगढ़ में हुए हादसे में डुमरी के ट्राला चालक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। आजमगढ़ में हुए सड़क हादसे में डुमरी के युवक की भी मौत हो गई है। जबकि उसके साथ गए दो युवक घायल हैं। शनिवार देर रात हुए हादसे की सूचना मिलते ही चालक के घर कोहराम मच गया। परिजन आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी विपिन चौहान (27) ट्राला चालक था। शनिवार को वह गांव के ही मुकद्दर अंसारी पुत्र इम्तियाज अंसारी और धर्मेंद्र गोंड (26) के साथ मध्य प्रदेश से बालू लाने गया था। देर रात वह बालू लेकर देवरिया के लिए चल दिया। आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली स्थित बगही डाढ़ की संकरी पुलिया के पास सामने से मजदूरों से भरी मैजिक से भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्राला पलट गया और मैजिक के परखचे उड़ गए। मैजिक में सवार चार लोग और चालक विपिन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ गए दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल भेजा। देर रात हादसे की जानकारी मृतक चालक के घरवालों को मिली। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। उसके मौत की जानकारी मिलते ही माता धानपति देवी, भाई सचिन चौहान, शत्रुघ्न चौहान और बहन मंजुषा चौहान दहाड़े मार कर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed