फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Drizzle makes the weather pleasant, relief from scorching heat

Deoria News: बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, भीषण गर्मी से राहत

Tue, 20 May 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 20 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Drizzle makes the weather pleasant, relief from scorching heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। कुशीनगर से सटे जनपद के तरकुलवा ब्लाॅक क्षेत्र में सोमवार की सुबह लोगों को तेज धूप से राहत मिली। रविवार को पूरवा हवा के चलते मौसम में बदलाव आया। सुबह हवा के साथ बूंदाबंदी शुरू हुई। इससे दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से घटकर 32 पर आ गया।
पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज धूप, लू और भीषण गर्मी से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया था। लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज करने लगे थे। कड़ी धूप से आमजन के अलावा पशु-पक्षियों को बचाने के लिए रकारी विभागों ने अलर्ट जारी कर दिया था। रविवार को अचानक मौसम ने करवट बदली। बादल छाने के साथ पूरवा हवा चलने लगी।
विज्ञापन

सुबह हवा के साथ क्षेत्र के हरैया, बेलही, नरायनपुर, कनकपुरा, सोहनारिया, पगरा, महुआपाटन, भरौटा, मठिया महावल, जलुआ, गढ़रामपुर, सोंहुला रामनगर, मठिया रत्ती, जमुनी, तरकुलवा, बालपुर श्रीनगर, देउरवा, सिसवा, मुड़िकटवा, मुंडेरा, भीसवा, महुअवा बजराटार आदि गांवों में बूंदाबंदी से लोगों ने काफी राहत महसूस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
कई गांवों में अच्छी बारिश से राहत, खेती को मिलेगा फायदा

गढ़रामपुर। क्षेत्र में बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। रामपुर गढ़, महुआ पाटन, भीसवा, मुंडेरा और तरकुलवा बाजार समेत पूरे क्षेत्र में अच्छी वर्षा के कारण खेतों में नमी बढ़ गई है, जिससे खरीफ की फसलों को मजबूती मिलेगी।

किसानों ने बताया कि लगातार गर्मी और सूखे की स्थिति से खेत सूख चुके थे, लेकिन हाल की बारिश ने खेतों में जान फूंक दी है। खासकर धान और मक्का की बुवाई करने वाले किसानों को इससे काफी राहत मिली है। इस बार समय पर बारिश होने से खेती की लागत भी कम होगी और उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed