फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Driver killed in road accident, seven injured

Deoria News: सड़क हादसे में चालक की मौत, सात घायल

Fri, 26 May 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Driver killed in road accident, seven injured
बोलेरो चालक उपेंद्र राजभर, फाइल फोटो
तेलियां कला के निकट बृहस्पतिवार रात 12 बजे हुआ हादसा, बोलेरो के परखच्चे उड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। थाना क्षेत्र के तेलियां कला के निकट बृहस्पतिवार की देर रात करीब साढ़े बारह बजे बरातियों से भरी बोलेरो का अगला पहिया फटने होने से ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें करीब सात लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जिनमें लार के बउली वार्ड नंबर 12 निवासी बोलेरो चालक उपेंद्र राजभर (42) पुत्र स्व. अकलू की मौत हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थीं कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के अनुसार बोलेरो की गति अधिक बताई जा रही है। हादसे में बोलेरो के परख्च्चे उड़ गए।
लार थाना क्षेत्र के बउली वार्ड नंबर 12 से बोलेरो से लोग मदनपुर क्षेत्र में बारात में गए थे। लोगों के अनुसार देर रात वापसी के दौरान बरेजी पुल के निकट तेलियां कला के समीप बोलेरो का अगला पहिया फटने से सामने आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात में जोरदार आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल पड़े। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। बोलेरो के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे में बउली निवासी प्रभात यादव (22) पुत्र गोपाल, इंदर पाल (30) पुत्र सरल, जितेंद्र राजभर (25) पूत्र हरी, विकास यादव (17) पुत्र जितेंद्र, प्रिंस यादव (14) पुत्र राजेश यादव, अमित गोंड़ (17) पुत्र राजकिशोर, आदित्य यादव (10) पुत्र राजेश यादव घायल हो गए। जबकि उपेंद्र की मौत हो गई। सूचना पर इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। जबकि सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने घटना का जायजा लिया। लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को निकाल कर सीएचसी भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी ने बताया कि हादसे में उपेंद्र की मौत हो गई है। जबकि जितेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

----------------
बजरंगी की बरात में आए थे मदनपुर
बरेजी पुल के निकट रामजानकी मार्ग पर तेलियां शुक्ल गांव के पास देर रात बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिसमें बोलेरो चालक उपेंद्र राजभर की मौत हो गई। जबकि सात अन्य घायल हो गए। जिसमें जितेंद्र की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। हादसे का कारण लोग बोलेरो का टायर फटना बता रहे हैं। हादसे को लेकर वार्ड में सन्नाटा है। लार के बउली वार्ड नंबर 12 निवासी बजरंगी पुत्र बंशी की बरात मदनपुर क्षेत्र में आई थी। जिसमें उपेंद्र बोलेरो लेकर आया था। रात करीब 12 बजे वह बरातियों को लेकर वापस लार की ओर चल पड़ा। उसे क्या पता था कि रास्ते में काल उसका इंतजार कर रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बोलेरो का बाएं साइड का अगला पहिया फट गया। जिससे बोलेरो अनियंत्रित हो गई और ट्रक से जा भिड़ी। बोलेरो में सवार घायल लोग हादसे को लेकर रह-रह कर सिहर जा रहे थे। बेटे की मौत से मां बलकेशिया देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। जबकि पत्नी सविता देवी दहाड़े मार रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट में-
...मिठाई लाना पापा
लार के बउली वार्ड नंबर 12 से बरात मदनपुर क्षेत्र में आई थी। पिता उपेंद्र को गाड़ी लेकर जाता देख उसके तीनों पुत्र विवेक (07), अंश (05), मुन्ना (03) ने उसे घेर लिया। सभी पार्टी से मिठाई लाने की जिद किए थे। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। चालक उपेंद्र का शव घर पहुंचने पर सभी हतप्रभ थे। बच्चे दरवाजे पर आने-जाने वालों को टुकुर-टुकुर निहार रहे थे। विवेक लोगों को रोता देख चिल्लाने लगता था। जबकि अंश और मुन्ना कुछ समझ नहीं पा रहे थे। उन्हें यह नहीं पता था कि जिनसे मिठाई लाने की जिद कर रहे थे, वह अब कभी नहीं लौटेंगे। बच्चों को देख सभी की आंखें भर जा रही थीं। घटना को लेकर लोग उस पल को कोस रहे थे। धर्मेंद्र, हरेंद्र, धाना, कुसुम, पूनम में उपेंद्र दूसरे नंबर का था। वह दूसरे की गाड़ी चलाकर परिवार का खर्च चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed