फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Driver crushed by uncontrolled truck, serious

Deoria News: अनियंत्रित ट्रक ने चालक को रौंदा, गंभीर

Thu, 13 Feb 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 13 Feb 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Driver crushed by uncontrolled truck, serious
सलेमपुर। सलेमपुर-बरठा मार्ग पर धनौती राय गांव की समीप अनियंत्रित ट्रक ने दूसरे ट्रक चालक को रौंद दिया। हादसे में चालक का दोनों पैर कट गया। उधर घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 नंबर की पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मिर्जापुर जनपद के तिवारीपुर भरपूरा गांव निवासी सुनील चौबे (45) वर्ष पुत्र हरिशंकर चौबे एक ट्रक का चालक है। बुधवार को वह ट्रक लेकर सलेमपुर के तरफ आया था। कोतवाली थाना क्षेत्र के धनौती राय गांव के समीप पहुंचकर अपनी ट्रक खड़ा कर सड़क किनारे टहल रहा था। इसी बीच बरठा चौराहे के तरफ से आ रही तेज रफ्तार की एक ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिससे उसका दोनों पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 नंबर पुलिस ने आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed