{"_id":"6a5fba805b3117a2290785bc","slug":"dreams-shattered-in-ukraine-soil-awaited-in-karmel-deoria-news-c-7-1-gkp1039-1393298-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: यूक्रेन में सपने तबाह, करमेल में मिट्टी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: यूक्रेन में सपने तबाह, करमेल में मिट्टी का इंतजार
Tue, 21 Jul 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
अभिषेक निषाद की फाइल फोटो
विज्ञापन
गौरी बाजार (देवरिया)। यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर रूस के हमले में करमेल गांव के अभिषेक (21) की मौत के साथ ही परिवार के तमाम सपने भी तबाह हो गए हैं। इकलौते बेटी की मौत ने मां-बाप को गहरा आघात दिया है।
परिवार के गम में शरीक पूरे करमेल को अभिषेक की मिट्टी का इंतजार है। मंगलवार को स्थानीय विधायक और सांसद ने यूक्रेन से अभिषेक का शव मंगवाने के लिए विदेश मंत्रालय से आग्रह किया है।
सांत्वना के शब्दों की भीड़ के बीच अभिषेक की पार्थिव देह के इंतजार में बैठे लाचार परिवार की आंखों में टूटे सपनों का सैलाब है। इस सैलाब में डूबती-उतराती 21 साल की यादें हैं।
विज्ञापन
करमेल निवासी कौशल निषाद की दो बेटियों के बीच इकलौता बेटा अभिषेक था। गांव में एक छोटे से मकान में जिंदगी खुशहाल थी लेकिन परिवार की आर्थिक तंगी और बहनों के हाथ पीले करने की जिम्मेदारी का एहसास अभिषेक को कचोटता रहता था।
इसके लिए उसे रोजगार की राह की तलाश थी। मामा राजकुमार निषाद ने उसे यह राह दिखाई और ओशियन ग्रेस शिपिंग लिमिटेड में नाविक के तौर पर नौकरी दिला दी।
परिवार के लोगों के मुताबिक बीते 10 जून को अभिषेक परिवार की दुश्वारियां दूर करने का जज्बा लिए घर से निकला था। कौशल ने बताया कि 19 जुलाई की शाम आखिरी बार मोबाइल पर बेटे से बात हुई थी।
पिता को हौसला देते हुए उसने कहा था कि काम सीख रहा है। उसे अच्छी नौकरी मिल गई है और दोनों बहनों साधना और गुड़िया की शादी धूमधाम से करेगा।
अगले ही दिन 20 जुलाई की शाम कंपनी से सूचना मिली कि यूक्रेन से सीरिया जा रहे जहाज पर रूस ने हमला कर दिया है जिसमें अभिषेक की मौत हो गई है। इसके साथ ही पूरे परिवार के सपने एक झटके में चकनाचूर हो गए।
सांसद-विधायक ने विदेश मंत्रालय से की मदद की सिफारिश : गौरी बाजार। रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद ने विदेश मंत्रालय को पत्र भेजा है और केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान से भी बात की।
उन्होंने अभिषेक के परिवार को मदद दिलाने का आग्रह किया है। क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने बताया कि विदेश मंत्रालय को सूचना दे दी गई है।
मंगलवार की शाम रुद्रपुर के तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा अभिषेक के घर पहुंचे और परिवार के लोगों से मिलकर हर संभव मदद की बात कही।