फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Drain water flowing on the road, villagers protested

Deoria News: सड़क पर बह रहा नालियों का पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 11 Sep 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 11 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Drain water flowing on the road, villagers protested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गड़ेर। परसियां अजमेर गांव में सड़क पर पसरे गंदे पानी के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए इससे निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ही समुचित जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। सड़क पर गंदे पानी का जमाव होने से आवागमन दुश्वार हो गया है। वहीं इससे उठने वाली सड़ांध से लोगों का जीवन मुहाल हो गया है। समुचित जल निकासी व्यवस्था न होने के विरोध में परसियां अजमेर गांव के दो दर्जन से अधिक नाराज लोग सड़क पर जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन कर रहे लोग नाली निर्माण और नियमित सफाई कराने की मांग कर रहे थे।

गांव के मिथिलेश प्रसाद, दिनेश कुमार, चंदन, ज्ञानती देवी, अरिवाती, मुखलाल प्रसाद, अशोक, दिनेश आदि का कहना है कि प्रधान अनीता देवी से समस्या से अवगत कराया गया था। लेकिन इसको लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का यह भी कहना है कि सड़क पर बहाये जा रहे प्रदूषित पानी को लेकर शनिवार को दो भाइयों में कहासुनी और विवाद हो गया था। डॉयल 112 नंबर के पहुंचने के बाद किसी तरह मामला शांत हो सका। बीडीओ भलुअनी तारकेश्वर नाथ तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है पता करवा कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed