फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dr hanimen statue inaugurated

होम्योपैथ के जनक डॉ. हैनिमैन की प्रतिमा का हुआ अनावरण

Thu, 02 Jul 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
dr hanimen statue inaugurated
होम्योपैथिक के जनक डॉ सैमुअल हैनिमैन के प्रतिमा का जिलाधिकारी अमित किशोन ने लोकार्पण किया। - फोटो : DEORIA
होम्योपैथ के जनक डॉ. हैनिमैन की प्रतिमा का हुआ अनावरण
विज्ञापन

जिला होम्योपैथिक अस्पताल में पुण्यतिथि पर लगाई गई प्रतिमा
डीएम ने किया अनावरण, तीन रिटायर्ड कर्मियों को दी गई विदाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला होम्यापैथिक अस्पताल में बृहस्पतिवार को होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. हैनिमैन की प्रतिमा का अनावरण डीएम ने किया। रिटायर्ड जिला होम्योपैथिक अधिकारी समेत तीन कर्मचारियों को अंग वस्त्र देकर विदा किया गया।

डीएम अमित किशोर ने कहा कि डॉ. हैनिमैन होम्योपैथ के जनक थे। होम्योपैथ में असाध्य रोगों का स्थायी इलाज है। कोरोना काल में होम्योपैथ विभाग के डॉक्टर और कर्मचारियों की महती भूमिका रही है। इस अस्पताल कैंपस में डॉ. हैनिमैन की प्रतिमा लगाना काफी सराहनीय पहल है। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि होम्योपैथ विधा का कोई जवाब नहीं है। इस विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों का कोरोना काल में सहयोग मिल रहा है। रिटायर्ड जिला होम्योपैथ अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. लक्ष्मण प्रसाद और चपरासी रामनगीना को अंग वस्त्र और फूलों का मामला पहनाकर विदाई दी गई। इस दौरान होम्योपैथ चिकित्सा संघ के प्रदेश सचिव प्रभाकर राय, एसीएमओ डॉ. डीबी शाही, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. राजीव गोड़, डॉ. एसपी राय, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. विजय गुप्त, डॉ. अशोक कुमार गौड़, रविश कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed