{"_id":"579f82ef4f1c1b6f152b92d5","slug":"dr-ayub-police-arrest-hiyuwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. अयूब को गिरफ्तार करे पुलिस : हियुवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. अयूब को गिरफ्तार करे पुलिस : हियुवा
देवरिया
Updated Mon, 01 Aug 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
हियुवा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
- फोटो : अनूप तिवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अयूब की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि हिंदू भावनाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र एसडीएम सदर को दिया। संगठन से जुड़े कार्यकर्ता सोमवार को दिन में 10 बजे शहर के सुभाष चौक पर एकत्र हुए। दोपहर 12.30 बजे कार्यकर्ता का हुजूम सिविल लाइंस में उमड़ा। नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचें।
एसडीएम सदर सचिन सिंह के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए। इसके पूर्व आयोजित सभा में जिला संयोजक नीरज शाही ने कहा कि पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अयूब के वक्तव्य पर कार्रवाई की जाए। उनकी अविलंब गिरफ्तारी जरूरी है। इसके साथ ही रासुका के तहत निरुद्ध किया जाए। जिलाध्यक्ष मुन्ना राय ने कहा कि डॉ. अयूब के विदेश यात्राओं के औचित्य की जांच कराई जाए। ताकि हिंदू विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब मिल सके। दिलीप सिंह बघेल और दीपक सिंह ने कहा कि डॉ. अयूब का इतिहास विवादों से भरा रहा है।
उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो कार्यकर्ता खुद जवाब देंगे। मृत्युंजय कुमार गुड्डू पहलवान ने कहा कि पीस पार्टी की मान्यता रद्द की जाए। हिंदू भावनाओं के साथ खिलवाड़ किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगा। प्रदर्शन में विजय पंडित, नीरज श्रीवास्तव, संपूर्णानंद गुप्त, सुरेंद्र चौरसिया, करुणेश राय, गिरधारी तिवारी, जितेंद्र भारत, पिंटू साहनी, बंटी तिवारी, धनवंत सिंह, नवीन यादव और राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।