फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Uncle-nephew stabbed each other to death in a dispute over six inches of land

Deoria: छह इंच जमीन के विवाद में चाचा-भतीजे ने एक-दूसरे को चाकू से गोदकर मार डाला

Mon, 29 Aug 2022 10:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 Aug 2022 10:08 AM IST
सार

सलमान की मां साहिना का कहना है कि बारिश के पानी की निकासी के लिए सलमान ने मना किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सलमान जब साइकिल से मेरे साथ थाने गया था तो रास्ते में पट्टीदार ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। घर आने के बाद उसने सलमान को घर से बाहर निकाल कर चाकू से हमला कर दिया, जिससे सलमान की मौत हो गई।

विज्ञापन
Uncle-nephew stabbed each other to death in a dispute over six inches of land
मृतक सलमान के घर पूछताछ करते एएसपी। संवाद - फोटो : DEORIA

विस्तार

मात्र छह इंच जमीन के विवाद में चाचा-भतीजे ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दोनों की जान चली गई। चाचा ने भतीजे की गर्दन पर चाकू से एक वार किया था। भतीजे ने चाचा के सीने में चाकू से तीन वार किए थे। वहीं, पिता को बचाने पहुंचा बेटा घायल हो गया। दूसरे पक्ष से भाई को बचाने गई बहन जख्मी हो गई। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। देर शाम दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल केस दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिधुवां गांव निवासी रोज मोहम्मद (45) राजमिस्री का काम करते थे। रविवार सुबह बारिश के पानी की निकासी के संबंध में उनका अपने भतीजे सलमान (20) से विवाद हो गया। रोज मोहम्मद का कहना था कि सलमान के घर की छत का पानी उनकी जमीन में गिरता और बहता है। जबकि सलमान का कहना था कि उसने घर बनवाते समय छह इंच जमीन छोड़ी थी। बारिश होने पर उसके छत का पानी उसकी जमीन में गिरता और बहता है।
विज्ञापन


रविवार सुबह विवाद होने के बाद दोनों पक्ष थाने गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद घर भेज दिया। थाने से लौटने के करीब दो घंटे बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि सलमान के दरवाजे पर चाकू लेकर एक-दूसरे पर हमला कर दिए। इसमें रोज मोहम्मद और सलमान गंभीर रूप से घायल हो गए। रोज मोहम्मद का बेटा अरबाज (18) और सलमान की बहन नाजिया (15) बीच-बचाव करने पर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने रोज मोहम्मद और सलमान को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

घटना की जानकारी होने पर एसपी संकल्प शर्मा और एएसपी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। देर शाम सलमान की मां साहिना ने पांच लोगों को आरोपित बनाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उधर, रोज मोहम्मद की पत्नी जोहरा बेगम ने तीन लोगों को आरोपी बनाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने देर शाम तक मामले में केस दर्ज नहीं किया था।

छत का पानी गिरने और नाली के लिए दो पड़ोसियों में विवाद हुआ था। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिए, जिसमें रोजमोहम्मद और सलमान की मौत हो गई है। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - संकल्प शर्मा, एसपी

छोटी सी बात पर हत्या
बताया जाता है कि सलमान का मकान एक मंजिला बना है। उसके बगल में रोज मोहम्मद की खाली जमीन है, जिसमें टीनशेड का एक कमरा बना है। सलमान के मकान से बारिश का पानी की पाइप के रास्ते रोज मोहम्मद की जमीन में गिरता है। रोज मोहम्मद का कहना था कि पानी उनकी जमीन में गिरता है। जबकि सलमान का कहना था कि उसने मकान बनाते समय छह इंच जमीन छोड़ रखी है। उसके छत का पानी इसी जमीन पर गिरता है। इसी बात पर दोनों में विवाद था। समाधान नहीं होने पर चाचा-भतीजे की जान चली गई।

पुलिस सक्रिय होती तो बच जाती जान
दोनों पक्षों में विवाद काफी दिनों से चला आ रहा है। घटना के दो घंटे पहले दोनों पक्ष थाने गए थे। सिपाहियों ने तहरीर लेकर कार्रवाई करने की बात कहकर दोनों को घर भेज दिया। इसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए और एक दूसरे की जान ले ली। अगर पुलिस समय रहते मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कर देती तो शायद वारदात ही न होती।

 

सलमान की मां का आरोप
सलमान की मां साहिना का कहना है कि बारिश के पानी की निकासी के लिए सलमान ने मना किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सलमान जब साइकिल से मेरे साथ थाने गया था तो रास्ते में पट्टीदार ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। घर आने के बाद उसने सलमान को घर से बाहर निकाल कर चाकू से हमला कर दिया, जिससे सलमान की मौत हो गई। साहिना का आरोप है कि राजमोहम्मद के एक बेटे की मुर्गा काटने की दुकान है। उसने मुर्गा काटने वाले चाकू से सलमान की हत्या की है।

राजमोहम्मद की पत्नी का आरोप
राजमोहम्मद की पत्नी जोहरा बेगम ने आरोप लगाया है कि जलनिकासी के विवाद में थाने गए थे। घर आने के बाद सलमान ने चाकू से मेरे पति पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने खुद को चाकू से मार लिया, जिसमें दोनों की मौत हो गई।

नाली और सड़क बनी होती तो न होता विवाद
रामपुर कारखाना। बारिश के पानी की निकासी के लिए गांवों में अक्सर झगड़ा हो जाता है। ग्राम पंचायत की तरफ से जल निकासी के लिए नाली और सड़क नहीं बनाई जाती है। इस वजह से ऐसे विवादों का समाधान नहीं हो पाता है।

कस्बे में सड़क और नाली के अभाव में आधा दर्जन परिवार हल्की बारिश होने पर भी जलनिकासी के लिए झगड़ते हैं। रोजमोहम्मद और उनके भाई लाल मोहम्मद के घर के सामने लगभग छह फीट चौड़ा रास्ता नहर से होकर आता है। नहर से मस्जिद तक ग्राम पंचायत ने आरसीसी सड़क बनवा दी है, लेकिन उसके बाद सड़क को कच्ची और गड्ढा युक्त छोड़ दिया। इसके चलते आधा दर्जन से अधिक परिवार के नाबदान का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। पानी निकलने का रास्ता नहीं होने से लोग एक दूसरे से नोकझोंक करते रहते हैं। यदि ग्राम पंचायत ने सड़क और पानी की निकासी की व्यवस्था की होती तो चाचा-भतीजे में जान लेने की नौबत न आती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed